लाइव न्यूज़ :

दलितों का प्रदर्शन: भाजपा ने राहुल को बताया मौके का फायदा उठाने वाला 'राजनीतिक गिद्ध'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 2, 2018 22:37 IST

भारतीय जनता पार्टी ने दलितों के उत्थान के लिए सरकार के प्रयासों को रेखांकित करते हुए राहुल गांधी को मौके का फायदा उठाने वाला ‘राजनीतिक गिद्ध’ बताया।

Open in App

नई दिल्ली, 2 अप्रैल: दलितों की बदहाली के लिए कांग्रेस प्रमुख की ओर से सत्तारूढ़ पार्टी को जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। पार्टी ने दलितों के उत्थान के लिए सरकार के प्रयासों को रेखांकित करते हुए राहुल गांधी को मौके का फायदा उठाने वाला ‘राजनीतिक गिद्ध’ बताया। मोदी सरकार पर समुदाय के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए दलित समूहों और विपक्ष के विरोध के बीच केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत और अर्जुन राम मेघवाल (दोनों दलित) ने कांग्रेस पर हमला किया। उनका यह हमला तब हुआ जब कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने कहा कि दलितों को भारतीय समाज के सबसे निचले पायदान पर रखना आरएसएस और भाजपा के डीएनए में है।

यह भी पढ़ेंः भारत बंदः मेरठ में फूंकी पुलिस चौकी और दो बसें, BSP नेता समेत 200 लोगों को हिरासत में लिया 

मेघवाल ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य के डीएनए पर हमला करने का आरोपी बताया। उन्होंने दावा किया कि मोदी पिछड़ा वर्ग से आते हैं और कांग्रेस नेता को यह बात पच नहीं रही। उन्होंने कहा, ‘‘डीएनए के बारे में बोलना, राष्ट्र को याद दिलाना जरूरी है कि राहुल गांधी का डीएनए क्या है - बाबा साहेब का बार बार अपमान करना। एक नहीं, बाबासाहेब की हार दो बार सुनिश्चित की गयी। बाबासाहेब को भारत रत्न नहीं दिया गया। संसद में भी बाबासाहेब की तस्वीर को जगह नहीं दी गई।’’ 

यह भी पढ़ेंः भारत बंद आंदोलन हिंसा में हुआ तब्दील, प्रदर्शनकारियों ने बरपाया कहर, 8 लोगों की मौत और कई घायल 

सामाजिक कल्याण और अधिकारिता मंत्री गहलोत ने समुदाय के कल्याण के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। भाजपा के महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा, ‘‘जैसे ही कुछ मतभेद होता है, हमारे राजनीतिक गिद्ध तुरंत राजनीतिक फायदा उठाने के लिए आ जाते हैं। हम राहुल गांधी से कुछ बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकते। उन्होंने और उनकी पार्टी ने तुच्छ राजनीतिक फायदे के लिए उनका शोषण किया।’’

PTI Bhasha Inputs

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गाँधीदलित विरोध
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील