लाइव न्यूज़ :

डेयरी ब्रांड नंदिनी का अमूल में विलय नहीं, कर्नाटक के सीएम बोम्मई ने कहा-आने वाले सैकड़ों वर्षों तक अलग पहचान कायम रहेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2023 21:42 IST

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक की दुग्ध सहकारी समिति नंदिनी के अमूल के साथ भागीदारी को लेकर हाल ही में टिप्पणी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमांड्या में स्थित नंदिनी की डेयरी का दौरा किया था।नंदिनी का गुजरात की दुग्ध विक्रेता फर्म अमूल के साथ विलय किया जा सकता है।नंदिनी की आने वाले सैकड़ों वर्षों तक अलग पहचान कायम रहेगी।

बेंगलुरुः कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य के लोकप्रिय डेयरी ब्रांड नंदिनी का अमूल में विलय किए जाने की आशंका को गलत बताते हुए रविवार को कहा कि एक अलग ब्रांड के तौर पर नंदिनी की पहचान हमेशा बनी रहेगी।

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राज्य की दुग्ध सहकारी समिति नंदिनी के अमूल के साथ भागीदारी को लेकर हाल ही में टिप्पणी की थी। उसके बाद से ही विपक्षी दल इस पर राज्य सरकार पर निशाना साध रहे थे। शाह ने मांड्या में स्थित नंदिनी की डेयरी का दौरा किया था।

उसके बाद कर्नाटक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने अंदेशा जताया था कि नंदिनी का गुजरात की दुग्ध विक्रेता फर्म अमूल के साथ विलय किया जा सकता है। इस आशंका को खारिज करते हुए बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा कि नंदिनी की आने वाले सैकड़ों वर्षों तक अलग पहचान कायम रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘नंदिनी का अमूल के साथ विलय किए जाने की कल्पना ही गलत है। शाह ने स्पष्ट रूप से कहा था कि नंदिनी और अमूल प्रौद्योगिकी और विपणन के क्षेत्र में सहयोग करेंगी।’’ बोम्मई ने कहा, "शाह ने कहा था कि इन दो बड़ी दुग्ध विक्रेता कंपनियों को एक दूसरे की पूरक बनकर काम करना चाहिए। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उन दोनों का विलय होगा।

नंदिनी ब्रांड सैकड़ों वर्षों तक एक अलग संस्थान बना रहेगा।" उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री के बयान को गलत नहीं समझा जाना चाहिए और न ही इसका राजनीतिकरण होना चाहिए। मुख्यमंत्री होने के नाते मैं कह रहा हूं कि नंदिनी ब्रांड की हमेशा एक अलग पहचान रहेगी।’’ 

टॅग्स :Basavaraj S Bommaiअमूल डेयरीकांग्रेसCongressअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"