लाइव न्यूज़ :

Cyrus Mistry Death: मुंबई की प्रसिद्ध स्त्रीरोग विशेषज्ञ चला रहीं थीं मर्सिडीज कार, चश्मदीद ने बताया कैसे हुआ एक्सीडेंट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2022 21:52 IST

चश्मदीद ने पहले बताया, ‘‘कार एक महिला चला रही थी जिसने बांयी तरफ से दूसरी गाड़ी से आगे निकलने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खोकर कार सड़क पर डिवाइडर से टकरा गयी।’’

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी के मुताबिक, कार में साइरस मिस्त्री और जहांगीर पिछली सीट पर बैठे थेवहीं डेरियस अगली सीट पर थे और गाड़ी तेज गति में अनाहिता चला रही थींप्रत्यक्षदर्शी ने कहा- टेक ओवर के चक्कर में गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई

मुंबई:मुंबई के पास पालघर में जिस मर्सिडीज कार के रविवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से टाटा सन्स के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी उसे मुंबई की एक जानीमानी स्त्रीरोग विशेषज्ञ चला रही थीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि कार तेज रफ्तार में थी और चालक ने गलत दिशा (बांये से) से एक दूसरी गाड़ी से आगे निकलने की कोशिश की थी। 

अधिकारी ने बताया कि मुंबई से करीब 120 किलोमीटर दूर अपराह्न करीब तीन बजे हुए सड़क हादसे में स्त्रीरोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले (55) और उनके पति डेरियस पंडोले (60) बच गये, वहीं मिस्त्री (54) और डेरियस के भाई जहांगीर पंडोले की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मिस्त्री और जहांगीर पिछली सीटों पर बैठे थे, वहीं डेरियस अगली सीट पर थे और गाड़ी अनाहिता चला रही थीं। 

एक चश्मदीद ने पहले बताया था, ‘‘कार एक महिला चला रही थी जिसने बांयी तरफ से दूसरी गाड़ी से आगे निकलने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खोकर कार सड़क पर डिवाइडर से टकरा गयी।’’

सड़क किनारे ही एक गैराज में काम करने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने एक मराठी टेलीविजन चैनल से कहा, ‘‘हम दुर्घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन गाड़ी या घायलों को नहीं छुआ। 10 मिनट में मदद पहुंच गयी और दो घायलों को गाड़ी से निकालकर एक एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। दो अन्य की मौत हो चुकी थी।’’

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :सायरस मिस्त्रीमुंबईमर्सिडीज बेंज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज