लाइव न्यूज़ :

चक्रवाती तूफान यास के कारण पूर्वी तटीय इलाके की 25 ट्रेनें रद्द, जानिए कब-कब कौनसी ट्रेन नहीं चलेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2021 17:34 IST

पूर्वी तटीय रेलवे ने एहतियातन 25 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। इसके लिए रेलवे की ओर से एक सूची जारी की गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु और बंगाल जैसे राज्यों से आने-जाने वाली कई ट्रेनें रद्दरेलवे ने रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची जारी कर बताया कि कौनसी ट्रेन कब नहीं चलेगी26 मई को देश के पूर्वी तटीय इलाकों से टकराएगा यास

चक्रवाती तूफान यास के चलते रेलवे भी सतर्क हो गया है। पूर्वी तटीय रेलवे ने एहतियातन 25 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। इसके लिए रेलवे की ओर से एक सूची जारी की गई। जिसमें 24 मई से 29 मई के बीच चलने वाली 25 ट्रेनों की समय सारिणी दी गई है और बताया है कि यह कब बंद रहेंगी। 

ये ट्रेन होंगी रद्द

पूर्वी तटीय रेलवे ने यात्रियों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए ट्वीट कर भी जानकारी दी है। जिन राज्यों के लिए ट्रेन रद्द की गई है, उनमें बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु और बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें गुवाहाटी-बेंगलुरु कैंट, मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर, एर्नाकुलम-पटना, न्यू तिनसुकिया-तंबाराम, भागलपुर-यशवंतपुर, पुरी-जयनगर, पटना जं.-पुरी, सिलचर-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल सहित कई अन्य ट्रेन शामिल हैं। 

चक्रवाती तूफान यास की चुनौती

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात यास अगले 12 घंटे में गंभीर चक्रवाती तूफान में और उसके बाद अगले 24 घंटे में बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। जिसके प्रभाव से 25 मई को उड़ीसा और 26 मई को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है। 

26 मई को तटीय इलाकों से टकराएगा

यह 26 मई को उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों से टकरा सकता है। इस दौरान 155 से 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगे जो बढ़कर 185 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। गौरतलब है कि इससे पहले तौकते तूफान के वक्त भी रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया था। 

टॅग्स :चक्रवाती तूफानयास चक्रवात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

भारतCyclone Ditwah: दक्षिणी भारत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चेन्नई समेत कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

भारतCyclone Ditwah: तमिलनाडु में चक्रवात दित्वा का असर, झमाझम बारिश, IMD ने रेड अलर्ट जारी किया, भूस्खलन की कोई संभावना नहीं

भारतCyclone Ditwah: तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश, पुडुचेरी केंद्रीय विश्वविद्यालय के सारे एग्जाम पोस्टपोन, उड़ानें रद्द

भारतचक्रवात दित्वा को लेकर हाई अलर्ट, इन 4 राज्यों में तेज बारिश और भूस्खलन का खतरा; भयंकर तबाही की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर