लाइव न्यूज़ :

Cyclone Yaas Update: भीषण चक्रवाती तूफान बना 'यास', कुछ घंटों में लैंडफॉल, बंगाल-ओडिशा में तेज हवाएं और बारिश

By विनीत कुमार | Updated: May 26, 2021 08:29 IST

Cyclone Yaas Update: चक्रवात 'यास' के आज दोपहर लैंडफॉल होने की संभावना है। इस समय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के तट से आज टकराएगा यास चक्रवात, बालासोर के पास लैंडफॉल की संभावनाबचाव और राहत कार्य के लिए कई राज्यो में एनआरएफ की कुल 113 टीमें तैनाततूफान के चलते कोलकाता और भुवनेश्वर एयरपोर्ट बंद, कई ट्रेनें भी रद्द की गई हैं

चक्रवात यास मंगलवार की शाम को भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। इसके चलते पश्चिम बंगाल और ओडिशा सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जोखिम वाले क्षेत्रों से 12 लाख से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

पूर्वानुमान के मुताबिक तूफान आज (26 मई) दोपहर ओडिशा तट पर धामरा पोर्ट और बालासोर के बीच से गुजरेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक एम महापात्र ने कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए रेड कोडेड चेतावनी जारी की गई है। महापात्र ने कहा, 'उत्तर पश्चिम और बंगाल की खाड़ी में गभीर चक्रवाती तूफान यास भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।'

यह उत्तर-पश्चिम की तरफ मुड़ सकता है औ इसकी तीव्रता और अधिक हो सकती है। चक्रवात के दौरान हवा की गति 155 से 165 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने और इसके बढ़कर 185 किमी प्रतिघंटा तक पहुंचने की संभावना है।

इस बीच मौसम विभाग ने सुबह करीब 7 बजे बताया कि यास चक्रवात धामरा के 40 किलोमीटर पू्रब में बालासोर के दक्षिण-दक्षिणपूर्व में 90 किलोमीटर दूर है। इस दौरान हवाएं 130 से 140 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हैं।

एनडीआरएफ की 113 टीमें तैनात

इस बीच बचाव और राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अब तक की सबसे अधिक टीमों को तैनात किया है। एनडीआरएफ ने पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में तैनाती के लिए 113 टीमों को तैयार किया है। 

ओडिशा में 52 और पश्चिम बंगाल में 45 टीमों को तैनात किया गया है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड और अंडमान में बाकी टीमें तैनात हैं।

वहीं, चक्रवात के खतरे के बीच कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 7:45 तक उड़ानों का संचालन नहीं होगा। वहीं भुवनेश्वर का बीजू पटनायक हवाईअड्डा मंगलवार रात 11 बजे से गुरुवार सुबह पांच बजे तक बंद रहेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे ने भी कई ट्रेनों को रद्द किया है।

ओडिशा के इन इलाकों पर 'यास' का सबसे ज्यादा असर

ओडिशा में यास चक्रवात का सबसे ज्यादा असर केंद्रपारा, भद्रक, जगतसिंहपुर, बालासोर, मयूरभंज, जाजपुर, कटक, खोर्दा और पुरी पर नजर आ सकता है।

धामरा और पारादीप बंदरगाहों के लिए 'सबसे ज्यादा खतरनाक' की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल पर चक्रवात यास का ज्यादा ज्यादा नहीं रहेगा लेकिन तेज हवाएं और बारिश यहां भी जारी रहेगी।

टॅग्स :यास चक्रवातचक्रवाती तूफानपश्चिम बंगालओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?