लाइव न्यूज़ :

Cyclone Tauktae update: चक्रवात तौकते से निपटने के लिए तैयार है गोवा सरकार

By भाषा | Updated: May 15, 2021 13:48 IST

Open in App
ठळक मुद्देतूफान तौकते के कारण कोंकण और गोवा में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान गोवा दमकल और आपात सेवा स्थिति से निपटने के लिए तैयार चक्रवाती तूफान के कारण चली हवाओं और बारिश से शुक्रवार को राज्य में ज्यादा नुकसान नहीं

पणजी: गोवा में सरकार ने चक्रवात ‘तौकते’ की चेतावनी के मद्देनजर स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवाती तूफान तौकते के कारण कोंकण और गोवा में 15 और 16 मई को भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

गोवा दमकल और आपात सेवा ने बताया कि उसने अपने कर्मियों को स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा है।

उसके निदेशक अशोक मेनन ने कहा, ‘‘हमने चक्रवात के कारण किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए अपने कार्यबल को तैयार रखा है।’’

मेनन ने कहा, ‘‘चक्रवाती तूफान के कारण चली हवाओं और बारिश से शुक्रवार को राज्य में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।’’

अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य में 24 मई तक लगे कर्फ्यू के कारण चक्रवात का असर बहुत कम रहने की संभावना है।

दक्षिण गोवा के संगेम तहसील में चक्रवाती हवाओं के कारण शुक्रवार को कई पेड़ गिरे।

संगेम के विधायक प्रसाद गांवकर ने कहा कि वह चक्रवात की चेतावनी के मद्देनजर सप्ताहांत में घरों से बाहर न निकलने के लिए लोगों से निजी रूप से अनुरोध कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :तौकते साइक्‍लोनचक्रवाती तूफानमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत