लाइव न्यूज़ :

Cyclone Nisarga: उद्धव ठाकरे ने लोगों से घर में रहने की अपील की, मुंबई में धारा-144 लागू

By निखिल वर्मा | Updated: June 2, 2020 21:12 IST

उद्धव ठाकरे ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ''निसर्ग'' चक्रवात के बारे में मुझसे बात की और केंद्र की सहायता का आश्वासन दिया.

Open in App
ठळक मुद्देचक्रवात ‘निसर्ग’ के चलते पालघर में 21 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गयामहाराष्ट्र: निसर्ग चक्रवात के खतरे के मद्देनजर तटवर्ती क्षेत्रों में चेतावनी जारी की गई‘निसर्ग’ तूफान के मद्देनजर महाराष्ट्र और गुजरात में 33 टीमें तैनात : एनडीआरएफ महानिदेशक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चक्रवाती तूफान निसर्ग के मद्देनजर लोगों को दिनों तक अपने घर में रहने की अपील की है। इससे पहले चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ के खतरे के मद्देनजर मुंबई में समुद्र तट के किनारे लोगों के आवागमन पर आज मध्य रात्रि से गुरुवार दोपहर तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धारा 144 के तहत एक आदेश जारी किया गया है। 

शहर की पुलिस ने एक बयान में कहा गया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के अनुसार, शहर के चक्रवात से बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है और मानव जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। बयान में कहा गया, ‘‘इस आदेश के साथ मुंबई पुलिस ने समुद्र तटों के पास स्थित सार्वजनिक स्थानों, सैरगाह, पार्कों और तटों के किनारे स्थित अन्य स्थानों पर एक या एक से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति या आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

पुलिस ने बयान में कहा कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (एक लोक सेवक द्वारा विधिपूर्वक घोषित आदेश की अवहेलना) के तहत कार्रवाई हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार दोपहर बाद महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में चक्रवाती तूफान के आने की आशंका है। 

प्रधानमंत्री ने चक्रवात ‘निसर्ग’ के मद्देनजर महाराष्ट्र, गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘निसर्ग’ के मद्देनजर मंगलवार को महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बात की तथा उन्हें केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। चक्रवात के तीन जून की शाम उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों से गुजरने की संभावना है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि मोदी ने दमन , दीव, दादरा और नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल्ल के . पटेल से भी बात की। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अरब सागर के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र की स्थिति और गहरी हो गई है तथा आगे यह चक्रवाती तूफान में तब्दील होगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया , ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे और गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी तथा दमन दीव दादरा और नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल्ल के . पटेल से चक्रवात की स्थिति को लेकर बात की। ’’ कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

टॅग्स :चक्रवाती तूफान निसर्गमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेमुंबईचक्रवाती तूफान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी