लाइव न्यूज़ :

Cyclone Mocha: कितना खतरनाक साबित होगा चक्रवात 'मोचा', किस देश ने दिया है नाम और किन राज्यों में दिखेगा असर, जानिए सबकुछ

By विनीत कुमार | Updated: May 9, 2023 07:55 IST

चक्रवात मोचा (Mocha) का सबसे अधिक असर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में नजर आ सकता है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूहों में आज भारी बारिश के आसार हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देचक्रवात मोचा की आहट, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अलर्ट, कुछ अन्य राज्यों में भी दिखेगा असरमछुआरों, नौका तथा छोटी नौकाओं को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने के निर्देश।भारत से चक्रवात मोचा के टकराने की आशंका कम, बांग्लादेश-म्यांमा तटों की ओर बढ़ सकता है तूफान।

नई दिल्ली: दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद इसके चक्रवात में बदलने के आसार बढ़ गए हैं।  इसे चक्रवात मोचा (Mocha) नाम दिया जाएगा। हालांकि इसके भारत के तट से टकराने की आशंका कम है लेकिन इसका असर कई राज्यों में नजर आ सकता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार चक्रवात मोचा के इस सप्ताह के अंत में बांग्लादेश-म्यांमा तटीय क्षेत्र की ओर बढ़ने के आसार हैं। 

Cyclone Mocha: किस देश ने दिया है नाम, क्या है इसका मतलब

चक्रवात मोचा नाम यमन ने दिया है। यह एक शहर का नाम है जो यमन के लाल सागर बंगरगाह पर स्थित है। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि इसने करीब 500 साल पहले दुनिया को कॉफी से परिचित कराया। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के अनुसार चक्रवात की स्थिति को देखते हुए मछुआरों, नौका तथा छोटी नौकाओं को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने का सुझाव दिया है। 

बांग्लादेश-म्यांमा तटों की ओर बढ़ सकता है चक्रवात मोचा

महापात्रा ने कहा कि चक्रवात मोचा शुरू में 11 मई तक उत्तर-उत्तर पश्चिम से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर और उसके बाद फिर उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में बांग्लादेश-म्यांमा तटों की ओर बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि मौसम के प्रभाव के कारण अंडमान और निकोबार द्वीपसमूहों में मंगलवार को भारी बारिश के आसार हैं। 

मौसम विभाग ने कहा, ‘दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर में जो लोग हैं उन्हें सुरक्षित स्थानों पर लौटने की सलाह दी जाती है, वहीं मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर अंडमान सागर के लोगों को नौ मई से पहले लौटने की सलाह दी जाती है।’

मोचा का असर, किन राज्यों में दिखेगा असर? 

कोलकाता में मौसमविज्ञानी ने कहा कि अगले 24 घंटे में चक्रवात मोचा के आगे बढ़ने का मार्ग स्पष्ट हो जाएगा। मौसम विभाग से जुड़े अधिकारी ने कहा कि चक्रवातीय परिस्थितियों के प्रभाव के कारण सोमवार को कोलकाता में मौसम गर्म और परेशान करने वाला रहा। 

बहरहाल, मोचा के असर से तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में इसका ज्यादा असर नजर आ सकता है। यहां कई इलाकोंमें अगले तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना है।

हालात को देखते हुए बंगाल और ओडिशा के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।

टॅग्स :चक्रवात मोचाचक्रवाती तूफानपश्चिम बंगालओड़िसाएनडीआरएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos