लाइव न्यूज़ :

Cyclone Mocha: चक्रवात मोका आज 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदल जाएगा, अलर्ट पर पश्चिम बंगाल, 200 एनडीआरएफ कर्मी तैनात

By विनीत कुमार | Updated: May 12, 2023 09:24 IST

चक्रवात मोका के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना के बाद पश्चिम बंगाल में एनडीआरएफ के 200 कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। चक्रवात के 14 मई को बांग्लादेश में कॉक्स बाजार और म्यांमार में क्यौकप्यू के बीच तटों से टकराने की आशंका है।

Open in App

कोलकाता: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को अलर्ट जारी किया कि बंगाल की मध्य खाड़ी के ऊपर बने चक्रवात मोका के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इसके बाद चक्रवात के और तेज होने के साथ उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है।

इसके 14 मई की दोपहर तक बांग्लादेश में कॉक्स बाजार और म्यांमार में क्यौकप्यू के बीच दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार के तटों को पार करने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं की गति 150-160 किमी प्रति घंटे तक की रह सकती है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि हवा की गति बढ़कर 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है।

पश्चिम बंगाल में अलर्ट, एनडीआरएफ टीमें तैनात

चक्रवात को देखते हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की आठ टीमों को तैनात किया गया है। एनडीआरएफ की दूसरी बटालियन के कमांडेंट, गुरमिंदर सिंह ने कहा, 'अनुमान के अनुसार, चक्रवात मोका 12 मई को एक भयंकर तूफान और 14 मई को एक बहुत गंभीर चक्रवात में परिवर्तित हो जाएगा। हमने 8 टीमें तैनात की हैं। एनडीआरएफ के 200 बचावकर्ता जमीन पर तैनात हैं और 100 बचावकर्मी किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार हैं।'

इससे पहले बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र बुधवार रात चक्रवाती तूफान ‘मोका’ में बदल गया और इसके कारण बांग्लादेश में कॉक्स बाजार और म्यांमा में सित्त्वे के बीच तेज बारिश होने की संभावना है। अधिकारियों ने कल बताया था कि ‘मोका’ के कारण अंडमान में भारी बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार यह 13 मई की शाम को अपने चरम पर पहुंचेगा और फिर इसके 14 मई के बाद थोड़ा कमजोर होने की संभावना है।

टॅग्स :चक्रवात मोकाचक्रवाती तूफान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

भारतCyclone Ditwah: दक्षिणी भारत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चेन्नई समेत कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

भारतCyclone Ditwah: तमिलनाडु में चक्रवात दित्वा का असर, झमाझम बारिश, IMD ने रेड अलर्ट जारी किया, भूस्खलन की कोई संभावना नहीं

भारतCyclone Ditwah: तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश, पुडुचेरी केंद्रीय विश्वविद्यालय के सारे एग्जाम पोस्टपोन, उड़ानें रद्द

भारतचक्रवात दित्वा को लेकर हाई अलर्ट, इन 4 राज्यों में तेज बारिश और भूस्खलन का खतरा; भयंकर तबाही की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos