लाइव न्यूज़ :

Cyclone Jawad: चक्रवाती तूफान जवाद हुआ कमजोर, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश को नहीं होगा भारी नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2021 08:11 IST

मौसम विभाग की माने तो आज पुरी और जगतसिंहपुर के कुछ इलाकों में भारी बारिश आशंका है। इसके अलावा बालासोर, भद्रक, केन्द्रपड़ा, जजपुर और कटक के साथ साथ खुर्दा में भी भारी बारिश की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग के अनुसार उड़ीसा के तटीय इलाकों में हो सकती है भारी बारिश आज आज पुरी और जगतसिंहपुर के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका

भुवेश्वर: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ आज पुरी तक पहुंचने से पहले काफी कमजोर पड़ जाएगा, जिस कारण पूर्वी समुद्र तटीय राज्य उड़ीसा और आंध्र प्रदेश को भारी नुकसान नहीं होने का अनुमान है। वहीं उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में रह रहे लोगों ने राहत की सांस ली है।

हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात के प्रभाव से पूर्वी तटीय राज्यों के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग भुवनेश्वर के डायरेक्टर एचआर विश्वास ने कहा कि रविवार की सुबह तक चक्रवाद मंत पड़ जाएगा और शाम को निम्न दबाव रहेगा। 

मौसम विभाग की माने तो आज पुरी और जगतसिंहपुर के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा बालासोर, भद्रक, केन्द्रपड़ा, जजपुर और कटक के साथ साथ खुर्दा में भी भारी बारिश की आशंका है।

बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह 5:30 बजे चक्रवात जवाद पुरी तट से 410 किमी व विशाखापत्तनम से 230 किमी दूर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर था। यहां से यह कमजोर पड़ना शुरू हुआ और उत्तर की ओर बढ़ते हुए अगले 12 घंटे में इसके और कमजोर पड़ने का अनुमान है। 

वहां से यह उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर ओडिशा तट का रुख करेगा और आजर दोपहर को गहरे दबाव में बदलते हुए पुरी में दस्तक देगा। यहां से यह और कमजोर होता हुआ पश्चिम बंगाल की ओर चला जाएगा।

इससे पहले चक्रवात के नुकसान से बचने के लिए उड़ीसा के समुद्र तटीय इलाकों में ऐहतियान कई कदम उठाए गए थे। यहां ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं और स्कूलों को भी बंद कर दिया गया था। वहीं एनडीआरएफ की टीमें भी एलर्ट भी थीं। 

टॅग्स :चक्रवाती तूफानआंध्र प्रदेशओड़िसाBhubaneswar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर