लाइव न्यूज़ :

फोनी तूफानः पीएम मोदी ने दो बार किया फोन लेकिन सीएम ममता बनर्जी ने नहीं की बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2019 18:21 IST

अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्टाफ ने दो बार मोदी की बातचीत मुख्यमंत्री से फोन पर कराने की कोशिश की। दोनों बार स्टाफ से कहा गया कि मुख्यमंत्री की ओर से फोन किया जाएगा, एक अवसर पर उनसे कहा गया कि मुख्यमंत्री यात्रा पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में दो दिन पहले आए “अत्यंत भीषण’’ चक्रवाती तूफान फोनी में मरने वालों की संख्या रविवार को 29 पर पहुंच गई।इस तूफान के चलते बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई है और सैकड़ों लोगों को पानी एवं बिजली के अभाव से गुजरना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चक्रवात फोनी के संबंध में चर्चा करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं हो पाई क्योंकि मुख्यमंत्री की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इसके बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से बात की।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री के स्टाफ ने दो बार मोदी की बातचीत मुख्यमंत्री से फोन पर कराने की कोशिश की। दोनों बार स्टाफ से कहा गया कि मुख्यमंत्री की ओर से फोन किया जाएगा। एक अवसर पर उनसे कहा गया कि मुख्यमंत्री यात्रा पर हैं।’’

यह बयान ऐसे समय आया है जब तृणमूल कांग्रेस ने मोदी पर मुख्यमंत्री से चक्रवात के बीच राज्य की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं लेने को लेकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने राज्यपाल से हुई बातचीत को लेकर ट्वीट किया था। 

 

ओडिशा में दो दिन पहले आए “अत्यंत भीषण’’ चक्रवाती तूफान फोनी में मरने वालों की संख्या रविवार को 29 पर पहुंच गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस तूफान के चलते बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई है और सैकड़ों लोगों को पानी एवं बिजली के अभाव से गुजरना पड़ रहा है। नवीन पटनायक ने आपदा से प्रभावित लोगों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करते हुए कहा कि पुरी एवं “बेहद गंभीर रूप से प्रभावित” खुर्दा के कुछ हिस्सों में सभी परिवारों को 50 किलोग्राम चावल, 2,000 रुपये नकद और पॉलीथीन शीट मिलेंगी अगर वे खाद्य सुरक्षा कानून (एफएसए) के तहत आते होंगे।

टॅग्स :चक्रवात फोनीपश्चिम बंगालनरेंद्र मोदीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण