लाइव न्यूज़ :

फोनी चक्रवात: ओडिशा को एक हजार करोड़ की मदद देगी केन्द्र सरकार, मृतकों के परिजन को 2 लाख का मुआवजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2019 12:47 IST

फोनी चक्रवात: Cyclone Fani: ओडिशा के मुख्य सचिव ए पी पाढ़ी के मुताबिक 34 में से 21 मौतें पुरी में हुईं जहां तूफान शुक्रवार को पहुंचा था। फोनी चक्रवात का असर आन्ध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम और सारे तटवर्ती इलाके में देखने को मिला है।

Open in App
ठळक मुद्दे फोनी चक्रवाती तूफान को देखते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राहत पैकेज की घोषणा की है। तूफान के चलते बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई है और सैकड़ों लोगों को पानी एवं बिजली के अभाव से गुजरना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फोनी चक्रवाती तूफान के हालात का जायजा लेने के 6 मई की सुबह ओडिशा पहुंचे। पीएम मोदी को राज्यपाल गणेशी लाल, सीएम नवीन पटनायक लेने पहुंचे थे। पीएम ने राज्य में चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। पीएम मोदी यहां राहत कार्यों की समीक्षा भी की। पीएम मोदी ने यहां ऐलान किया है कि ओडिशा को एक हजार करोड़ की मदद केन्द्र सरकार की ओर जाएगी। इसके साथ ही  मृतकों के परिजन को 2 -2  लाख के मुआवजे की घोषणा भी की है।

ओडिशा में हवाई सर्वे के बाद पीएम मोदी ने कहा, 'राज्य (ओडिशा) और केंद्र सरकार के बीच अच्छा संवाद रहा। मैं भी निरीक्षण कर रहा था। ओडिशा के लोगों ने जिस तरह हर निर्देश का पालन किया सरकार उसकी सराहना करती है।' पीएम मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की भी तारीफ की है। पीएम मोदी ने कहा, भारत सरकार की ओर से पहले ही 381 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की जा चुकी है। 1000 करोड़ रुपये और रिलीज किए जाएंगे। 

ओडिशा में दो दिन पहले आए अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान फोनी में मरने वालों की संख्या रविवार को 34 पहुंच गई।पीएम मोदी ने अपने अधिकारिक वेबसाइट पर  6 मई को ओडिशा के दौरे की सूचना दी थी। 

पीएम मोदी ने अपने अधिकारिक वेबसाइट पर लिखा, मैं कल फोनी तूफान से खराब हुए हालात का जायजा लेने ओडिशा जाऊंगा। पीएम मोदी ने बताया इस संबंध में वहां बैठक भी होना है। केन्द्र सरकार फोनी चक्रवात से पीड़ित लोगों की हर संभव मदद के लिए तैयार है। राज्य को भी केन्द्र से पूरा समर्थन दिया जाएगा। 

इस तूफान के चलते बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई है और सैकड़ों लोगों को पानी एवं बिजली के अभाव से गुजरना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आपदा से प्रभावित लोगों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करते हुए कहा कि पुरी एवं “बेहद गंभीर रूप से प्रभावित” खुर्दा के कुछ हिस्सों में सभी परिवारों को 50 किलोग्राम चावल, 2,000 रुपये नकद और पॉलीथीन शीट मिलेंगी अगर वे खाद्य सुरक्षा कानून (एफएसए) के तहत आते होंगे। खुर्दा जिले के शेष हिस्सों के लिए जो “गंभीर रूप” से प्रभावित हुए - एफएसए परिवारों को एक महीने का चावल, 1,000 रुपये नकद एवं पॉलीथीन शीट मिलेगी।

राज्य के मुख्य सचिव ए पी पाढ़ी के मुताबिक 34 में से 21 मौतें पुरी में हुईं जहां तूफान शुक्रवार को पहुंचा था। पूर्व तटीय रेलवे ने हावड़ा-चेन्नई मार्ग पर रविवार को आंशिक रूप से परिचालन शुरू कर दिया। चक्रवात के कारण पूरे तटीय ओडिशा के 11 जिले बालेश्वर, भद्रक, कटक, ढेंकानाल, गंजाम, जगतसिंहपुर, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, खुर्दा, मयूरभंज और पुरी प्रभावित हुए।

टॅग्स :चक्रवात फोनीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज