लाइव न्यूज़ :

Cyclone Bulbul: ​​​​​​पीएम मोदी और अमित शाह ने कहा- बंगाल को हरसंभव मदद, एनडीआरएफ की टीम तैयार 

By भाषा | Updated: November 10, 2019 15:19 IST

गृहमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दस दल पश्चिम बंगाल में और छह दल ओडिशा में तैनात किये गये हैं। एनडीआरएफ के 18 दलों को तैयार रखा गया है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के पूर्वी हिस्सों में चक्रवात की स्थिति और भारी बारिश के मद्देनजर उत्पन्न हुई स्थिति की समीक्षा की।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने चक्रवात ‘बुलबुल’ के कारण उत्पन्न हुई स्थिति पर ममता बनर्जी से भी बातचीत की।शाह ने ट्वीट किया, ‘‘हम निरंतर केंद्रीय और राज्य राहत एजेंसियों के संपर्क में हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत की तथा उन्हें चक्रवात ‘बुलबुल’ से प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत अभियान में केंद्र सरकार से सभी सहायता का आश्वासन दिया।

गृहमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दस दल पश्चिम बंगाल में और छह दल ओडिशा में तैनात किये गये हैं। एनडीआरएफ के 18 दलों को तैयार रखा गया है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के पूर्वी हिस्सों में चक्रवात की स्थिति और भारी बारिश के मद्देनजर उत्पन्न हुई स्थिति की समीक्षा की।’’

उन्होंने कहा कि उन्होंने चक्रवात ‘बुलबुल’ के कारण उत्पन्न हुई स्थिति पर ममता बनर्जी से भी बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘‘ केन्द्र से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। मैं हर किसी की सुरक्षा और कल्याण की कामना करता हूं।’’ शाह ने ट्वीट किया, ‘‘हम निरंतर केंद्रीय और राज्य राहत एजेंसियों के संपर्क में हैं।

मैंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत की और उन्हें सभी संभव सहायता का आश्वासन दिया। मैं उन सभी के लिए सर्वशक्तिमान से प्रार्थना करता हूं जो इस प्रतिकूल मौसम से जूझ रहे हैं।’’ गृहमंत्री ने कहा कि एनडीआरएफ की टीमें लोगों को हटाने, सड़कों को बहाल करने और राहत सामग्री के वितरण में राज्य प्रशासन की सहायता कर रही हैं।

चक्रवात ‘बुलबुल’ ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में दस्तक दी थी। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता और उत्तरी 24 परगना में शनिवार से वर्षाजनित घटनाओं में कम से कम चार लोगों की जान गयी है। ओडिशा में एक व्यक्ति के मरने की खबर है। 

टॅग्स :बुलबुल तूफानपश्चिम बंगालममता बनर्जीकोलकातानरेंद्र मोदीअमित शाहमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल