लाइव न्यूज़ :

Cyclone Biporjoy: चक्रवात 'बिपरजॉय' ने गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ इलाकों में दस्तक दी, आधी रात तक लैंडफॉल प्रक्रिया जारी रहेगी

By रुस्तम राणा | Updated: June 15, 2023 19:24 IST

आईएमडी के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने एएनआई को बताया कि यह कराची और मांडवी के बीच और गुजरात के जखाऊ बंदरगाह के करीब तट से टकराएगा।

Open in App
ठळक मुद्देआईएमडी के मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि लैंडफॉल शुरू हो गया है, आधी रात तक जारी रहेगाआईएमडी के अनुसार, चक्रवात 'बिपरजॉय' लगभग 15 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा हैसौराष्ट्र और कच्छ के तटीय जिलों में चक्रवात के टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है

अहमदाबाद: भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि चक्रवात 'बिपरजॉय' ने गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ इलाकों में दस्तक दे दी है। मोरबी में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से भारी बारिश के साथ तेज आंधी चल रही है। आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि लैंडफॉल शुरू हो गया है, आधी रात तक जारी रहेगा। 

आईएमडी के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने एएनआई को बताया कि यह कराची और मांडवी के बीच और गुजरात के जखाऊ बंदरगाह के करीब तट से टकराएगा। यह अब अरब सागर में जखाऊ बंदरगाह से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित है। यह लगभग 15 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है ... इसलिए, सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय जिलों में लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हो गई है...आधी रात तक, लैंडफॉल प्रक्रिया जारी रहेगी..।"

चक्रवात के टकराने से पहले, साइक्लोन के 'वॉल क्लाउड' क्षेत्र ने सौराष्ट्र तट को छुआ था, जो कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह के पास लैंडफॉल की ओर बढ़ रहा था। `वॉल क्लाउड्स' ऐसे बादल हैं जो सामान्य तूफानी बादलों से नीचे गिरते हैं। चक्रवात को देखते हुए अब तक, अधिकारियों ने आठ तटीय जिलों में लगभग एक लाख लोगों को अस्थायी आश्रयों में स्थानांतरित कर दिया है।

अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 15 टीमों, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की 12 टीमों के साथ-साथ भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना, भारतीय तटरक्षक और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों को राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है। चक्रवात के कारण बड़े ज्वार-भाटे को देखते हुए, लोगों को समुद्र के पास जाने से रोक दिया गया है, साथ ही सभी समुद्र तटों पर लाइफगार्ड तैनात किए गए हैं।

राहत कार्य को लेकर गुजरात सरकार ने एक बयान में कहा कि अब तक निकाले गए 94,427 लोगों में से कच्छ जिले से 46,800, देवभूमि द्वारका से 10,749, जामनगर से 9,942, मोरबी से 9,243, राजकोट से 6,822, जूनागढ़ से 4,864, पोरबंदर से 4,379 और गिर सोमनाथ से 1,605 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

जिन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है उनमें 8,900 बच्चे, 1,131 गर्भवती महिलाएं और 4,697 बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं। इन आठ जिलों में कुल 1,521 आश्रय गृह स्थापित किए गए हैं। चिकित्सा दल नियमित अंतराल पर इन आश्रयों का दौरा कर रहे हैं। 

टॅग्स :चक्रवाती तूफानगुजरातभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार