लाइव न्यूज़ :

Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर IMD ने दी चेतावनी, सौराष्ट्र-कच्छ समेत गुजरात के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

By अंजली चौहान | Updated: June 13, 2023 11:24 IST

बिपरजॉय चक्रवात को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने गुजरात के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे बिपरजॉय तूफान के कारण भारत के तटीय क्षेत्रों में अलर्ट आईएमडी ने सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया15 जून को बिपरजॉय गुजरात से टकराने वाला है

Cyclone Biparjoy: भारत में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी की है। मंगलवार को जारी अलर्ट में मौसम विभाग ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिएऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बताया जा रहा है कि 15 जून तक चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात में जखाऊ बंदरगाह को शाम तक पार करने के आसार है। आईएमडी अरब सागर से आने वाले चक्रवाती तूफान के बारे में नियमित अपडेट प्रदान कर रहा है। यह तूफान आज शाम साढ़े पांच बजे पोरबंदर के , देवभूमि द्वारका, जखाऊ पोर्ट, नलिया  पहुंचेगा। 

गुजरात में चक्रवात की चेतावनी जारी होने के बाद कांडला में दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने निचले इलाकों में लोोगं को गांधीधाम में आश्रयों में स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है। पोरबंदर के डीएम केडी लखानी ने चक्रवात की तैयारियों पर कहा कि तूफान के प्रभावों की तैयारी के लिए जिला प्रशासन सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। 

बता दें कि चक्रवात के खतरे को देखते हुए भारत सरकार और राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। बीते सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से आने वाले चक्रवात बिपरजोय के बारे में टेलीफोन पर बातचीत की और राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

पीएम मोदी ने स्थिति से निपटने के लिए केंद्र के साथ-साथ गुजरात के मंत्रालयों और एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता भी की। 

जानकारी के अनुसार, तूफान को देखते हुए गुजरात के उत्तरी और दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में मछली पकड़ने संबंधी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। तटीय क्षेत्रों के आस-पास के लोगों को वहां से निकाला जा रहा है।

आईएमडी के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को गुजरात के तटीय जिलों कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर के ज्यादातर भारी वर्षा और पोरबंदर, राजकोट, मोरबी और जूनागढ़ के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

अनुमान है के अत्याधिक वर्षा हो सकती है जिससे लोगों को परेशानी होगी। वहीं,स तूफान की चेतावनी को देखते हुए बंदरगाहों को खाली करा लिया गया है और अन्य को खाली कराने का काम जारी है। एनडीआरएफ की 12 टीमें तैनात की गई है और 15 अन्य टीमें स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।  

टॅग्स :चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’गुजरातभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप