लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर इस नम्बर 155260 पर करें तत्काल फोन, अब तक 27 करोड़ रुपए का पकड़ा जा चुका है फ्रॉड

By अनिल शर्मा | Updated: November 26, 2021 08:00 IST

फ्रॉड करनेवाले आपको फेक मैसेज/इमेल के जरिए पीड़ित को इस बात का लालच देते हैं कि उन्हें बड़ी लॉटरी लगी है। और एक बार पीड़ित जब उनकी जाल में फंस जाता है फिर पैसे की मांग करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्रालय ने साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए  155260 का संचालन शुरू किया हैअब तक इस हेल्पलाइन नंबर से 27 करोड़ लोगों को साइबर धोखाधड़ी से बचाया जा चुका है

नई दिल्लीः कैशलेस यानी डिजिटल भुगतान के बढ़ते प्रचलन के बीच साइबर फ्रॉड/धोखाधड़ी के मामले भी खूब सामने आ रहे हैं। महामारी के समय तो काफी लोग इसका शिकार हुए। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पैनल के मुताबिक कोरोना काल के दौरान (डेढ़ साल में)  साइबर धोखाधड़ी (Cyber Fraud) के 3.17 लाख मामले दर्ज किए गए। इन्हीं सबको देखते हुए केंद्र सरकार ने एक ऐसी हेल्पलाइन का संचालन शुरू किया जिसकी मदद से आप अपनी आर्थिक हानि को रोक सकते हैं।  

सुरक्षित डिजिटल पेमेंट इको-सिस्टम प्रदान करने के मकसद से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन 155260 और रिपोर्टिग प्लेटफॉर्म का संचालन शुरू किया। अगर आप के साथ किसी भी तरह की साइबर धोखाधड़ी हुई है और तत्काल इस हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करते हैं तो आपकी गाढ़ी कमाई बच सकती है।  

155260 पर कॉल करने से फ्रॉड करने वाले अपराधी का खाता तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया जाता है। दावा किया गया है कि अब तक इस हेल्पलाइन नंबर की मदद से 27 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी पकड़ी जा चुकी है। इस हेल्पलाइन के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं- https://cybercrime.gov.in/। ये वेबसाइट आपको साइबर फ्रॉड से बचने के लिए हर तरीके से जागरूक करती है। और उन तरीकों की जानकारी भी देती है जिसको अपनाकर आप फ्रॉड का शिकार होने से बच सकते हैं।

कैसे साइबर फ्रॉड आपको शिकार बनाते हैं?

फ्रॉड करनेवाले आपको फेक मैसेज/इमेल के जरिए पीड़ित को इस बात का लालच देते हैं कि उन्हें बड़ी लॉटरी लगी है। और एक बार पीड़ित जब उनकी जाल में फंस जाता है फिर पैसे की मांग करते हैं।

ऐसे में आपको कभी भी ऐसे इमेल या मैसेजेज का जवाब नहीं देना है। ना ही किसी भी ऐसे अंजान शख्स को भुगतान करें। मैसेज के साथ अपराधी लिंक भेजते हैं जिसपर क्लिक कर लॉटरी को क्लेम करने को कहते हैं। ऐसे मैसेज को तुरंत अपने फोन से डिलीट कर दें। और बिल्कुल भी जवाब ना दें।

ये तो साइबर फ्रॉड का सिर्फ एक उदाहरण है। इसके अलावा झूठे विज्ञापनों और लोन देने, केवाईसी (रिमोट एक्सेस फ्रॉड), बिजनेस इमेल कम्प्रोमाइज जैसे कई उनके तरीके हैं जिसके जरिए वे लोगों को लूटते हैं।

टॅग्स :ऑनलाइनCyber Crime Branch of Uttar Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

कारोबारयूपीआई के नियमों में बदलाव, लेनदेन करने से पहले जान लें ये बड़ी बातें

क्राइम अलर्टक्या है आई4सी प्रणाली?, साइबर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, हर 37 सेकंड में एक व्यक्ति शिकार और 60 मिनट  में 100 लोग शिकार?

क्राइम अलर्टसाइबर गैंग के 600 व्हाट्सएप ग्रुप बैन, 12 गिरफ्तार?, शेयर बाजार में निवेश करने वाले 1.5 लाख लोग सेफ?

भारतUPI Transaction Rules: UPI के जरिए पेमेंट के दौरान हो गए धोखाधड़ी का शिकार, तो अब मिलेगा मुआवजा, जानें कैसे

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप