लाइव न्यूज़ :

CUET UG 2024: NTA ने एक बार फिर छात्रों को दिया मौका, कल है अंतिम तारीख, सावधानी से करें फॉर्म में बदलाव

By आकाश चौरसिया | Updated: April 7, 2024 17:36 IST

CUET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने CUET UG 2024 से जुड़े अभ्यर्थियों को ऑनलाइन तरीके से भरे फॉर्म में बदलाव करने का मौका दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देCUET UG 2024: एनटीए ने दिया छात्रों को दोबारा मौकाCUET UG 2024: इसके साथ ये भी कहा, सही तरीके से अपना फॉर्म भरेCUET UG 2024: अन्यथा अब गलती हुई, तो इसके जिम्मेदार आप होंगे

CUET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने CUET UG 2024 से जुड़े अभ्यर्थियों को ऑनलाइन तरीके से भरे फॉर्म में बदलाव करने का मौका दिया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में एनटीए (NTA) ने बताया कि वह उम्मीदवारों द्वारा किए गए अनुरोधों के जवाब में उम्मीदवारों को उनके भरे विवरण को संपादित और संशोधित करने की अनुमति दे रहा है।

एनटीए (NTA) ने अभ्यर्थियों से बहुत सावधानी से सुधार करने का आग्रह किया क्योंकि यह उन्हें किसी भी कठिनाई से बचने के लिए दी गई एक बार की सुविधा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के द्वारा जारी अधिसूचना में बताया है कि जो उम्मीदवार अपना विवरण ठीक करने के लिए दोबारा मौका दे रहा है, जो 6 अप्रैल से 8 अप्रैल, 2024 तक रात 11:50 बजे तक ही ऐसा कर सकते हैं।

यहां यह उल्लेख किया जा सकता है कि उम्मीदवार समय सीमा के बाद आगे कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे। संशोधन करने के लिए, उम्मीदवार को क्रेडिट, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई के माध्यम से अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) का भुगतान करना होगा। इस बीच, CUET UG 2024 परीक्षा 16 मई से 31 मई, 2024 तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती में हाइब्रिड मोड (पेन और पेपर, कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा यह एग्जाम कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा में भी होगा।

जहां परीक्षा शहर की घोषणा 30 अप्रैल से होगी, वहीं एडमिट कार्ड मई 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in और Exams.nta.ac.in या CUET-UG पर जाने की सलाह दी जाती है

टॅग्स :नेशनल टेस्टिंग एजेंसीऑनलाइन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

कारोबारयूपीआई के नियमों में बदलाव, लेनदेन करने से पहले जान लें ये बड़ी बातें

भारतNTA की तर्ज पर राजस्थान में बनेगी टेस्ट एजेंसी, राज्य सरकार का ऐलान

भारतUPI Transaction Rules: UPI के जरिए पेमेंट के दौरान हो गए धोखाधड़ी का शिकार, तो अब मिलेगा मुआवजा, जानें कैसे

कारोबारनकद लेन-देन पर आयकर विभाग की नजर, इस लिमिट से ज्यादा के ट्रांजेक्शन पर लगेगा भारी जुर्माना

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप