लाइव न्यूज़ :

6 महीने की बच्ची को भूख से बिलखता देख CRPF जवान ने चलती ट्रेन में दौड़ते हुए पहुंचाया दूध, मां ने जताया आभार

By प्रिया कुमारी | Updated: June 4, 2020 10:45 IST

भोपाल रेलवे स्टेशन पर तैनात सीआरपीएफ के जवान ने 6 महीने की भूखी बच्ची की मदद की। चलती ट्रेन के साथ जवान ने दौड़ लगाते हुए दूध का पैकेट पहुंचाया। इस नेक काम के बाद अब जवान की तारीफ हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल स्टेशन पर 6 महीने की बच्ची को भूख से बिलखता देख सीआरपीएफ के जवान ने दूध पहुंचान के लिए दौड़ लगा दी।घर पहुंचने के बाद बच्ची की मां ने जवान का आभार व्यक्त किया।

कोरोना संकट लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजूदरों की दर्दनाक तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। इसी बीच एक मामला ऐसा मामला सामने आया है जो आपके दिल को छू जाएगा। एक सीआरपीएफ के जवान ने भूख से तड़पती बच्ची को दूध का पैकेट पहुंचाने के लिए चलती ट्रेन के साथ दौड़ लगा दी।

दरअसल, बीते दिनों कर्नाटक के बेलगांव से गोरखपुर के लिए श्रमिक ट्रेन जा रही थी। ट्रेन में साफिया और उसकी तीन माह की बच्ची के लिए दूध का पैकेट लेना भूल गई, रास्ते में जिन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो साफिया ने दूध खरीदना चाहा लेकिन किसी कारण साफिया को दूध नहीं मिला। 

6 महिने की बच्ची भूख से बिलखती रही साफिया अपनी बेटी को मजबूरी में बिस्किट में पानी मिलाकर खिलाती रही, कुछ देर बाद श्रमिक ट्रेन भोपाल पहुंची। यहां पर भी साफिया दूध के लिए गुहार लगाती रही, इसी बीच स्टेशन पर तैनात एक सीआरपीएफ के जवान इंदर की नजर साफिया पर पड़ी, जवान ने तुरंत ही साफिया के लिए दूध की व्यस्था की, लेकिन जैसी ही जवान उसके पास पहुंचा ट्रेन खुल चुकी थी, ट्रेन की रफ्तार के साथ जवान ने भी दौड़ लगा दी उसके एक हाथ में राइफल और दूसरे हाथ में दूध का पैकेट था। किसी तरह जवान ने खिड़की से दूध का पैकेट थमा दिया। 

गोरखपुर पहुंचने के बाद साफिया ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर संपर्क करके इंदर के नंबर का पता लगाया और जवान को धन्यवाद का मैसेज किया। इसके अलावा साफिया ने एक वीडियो के जरिए भी जवान को आभार जताया और कहा कि इंदर भाई आप हमारे रियल हीरो हैं। रेलवे स्टेशन पर दौड़ लगाने वाला दृश्य स्टेशन पर लगे कैमरे में कैद हो गया जिसे देखकर हर कोई इंदर की तारीफ कर रहा है। 

टॅग्स :भोपालभारतीय रेलसीआरपीएफप्रवासी भारतीय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम