लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव: क्रिकेटर हरभजन सिंह-गायक अनमोल गगन मान करेंगे 'आप' के लिए चुनाव प्रचार, 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

By भाषा | Updated: November 9, 2022 15:12 IST

आपको बता दें कि आप के स्टार प्रचारकों की सूची में गुजरात से गढ़वी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया, महासचिव मनोज सोराठिया, हाल ही में पार्टी में शामिल हुए पाटीदार नेता अल्पेश कठिरिया और युवा नेता युवराजसिंह जडेजा शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 20 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए है। इस लिस्ट में क्रिकेटर हरभजन सिंह और गायक अनमोल गगन मान भी शामिल है। ऐसे में चुनाव के लिए 'आप' ने अभी तक 158 उम्मीदवारों के नाम का एलना किया है।

गांधीनगर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, गायक अनमोल गगन मान और क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित 20 लोगों के नाम आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में ‘स्टार प्रचारक’ के रूप में दिए हैं। आप ने इन 20 लोगों के नाम के सूची पार्टी के स्टार प्रचारकों के रूप में निर्वाचन आयोग को सौंपी है। 

मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा के नाम भी है लिस्ट में

मीडिया में मंगलवर की रात जारी की गई इस सूची में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप के राज्यसभा सदस्यों संजय सिंह तथा राघव चड्ढा और गुजरात में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी का चेहरा, ईशुदान गढ़वी भी शामिल हैं। 

आप की महिला नेता व पंजाब से विधायक बलजिन्दर कौर, गायक व पंजाब में मंत्री अनमोल गगन मान और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राकेश हिरापारा भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। 

गुजरात से ये करेंगे पार्टी का प्रचार

आप के स्टार प्रचारकों की सूची में गुजरात से गढ़वी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया, महासचिव मनोज सोराठिया, हाल ही में पार्टी में शामिल हुए पाटीदार नेता अल्पेश कठिरिया और युवा नेता युवराजसिंह जडेजा शामिल हैं। 

इनके अलावा गुजरात में आप के युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रवीण राम, कोली समुदाय के नेता राजू सोलंकी, उम्मीदवार जगराम वाला और आप की गुजरात प्रदेश महिला संगठन की प्रमुख गौरी देसाई भी स्टार प्रचारक की सूची में हैं। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए आप ने अभी तक 158 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। राज्य में विधानसभा चुनाव एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में होने हैं। 

टॅग्स :गुजरातचुनाव आयोगहरभजन सिंहराघव चड्ढा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो