लाइव न्यूज़ :

Crackdown on PFI: अब तक 100 से अधिक पीएफआई सदस्य गिरफ्तार, कार्रवाई के विरोध में PFI का शुक्रवार को केरल बंद का आह्वान

By रुस्तम राणा | Updated: September 22, 2022 17:48 IST

पीएफआई ने शुक्रवार को केरल में बंद का आह्वान किया है। पीएफआई नेतृत्व ने कहा कि राज्य में पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक होने वाली हड़ताल का आह्वान किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र की इस कार्रवाई के विरोध में पीएफआई ने शुक्रवार को केरल में बंद का आह्वान किया हैकार्रवाई के दौरान अब तक 100 से अधिक पीएफआई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया हैएनआईए और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूरे भारत में कई स्थानों पर तलाशी ली

नई दिल्ली: पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूरे भारत में कई स्थानों पर तलाशी ली है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के नेताओं के आवासों और कार्यालयों पर छापेमारी की गई और अब तक 100 से अधिक पीएफआई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 

महाराष्ट्र में 20 पीएएफाई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। इनमें 5 नांदेड़ से हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि PFI के कुछ कार्यकर्ता देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। इनको एटीएस की टीम ने मुंबई की सत्र अदालत में पेश किया। 

वहीं केंद्र की इस कार्रवाई के विरोध में पीएफआई ने शुक्रवार को केरल में बंद का आह्वान किया है। पीएफआई नेतृत्व ने कहा कि राज्य में पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक होने वाली हड़ताल का आह्वान किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, पीएफआई राज्य के घरों, ओएमए सलाम के घर, मंजेरी, मलप्पुरम जिले में पीएफआई अध्यक्ष के घर और पीएफआई कार्यालयों सहित जिला स्तर के नेताओं के घरों पर छापेमारी शुरू हुई। सिर्फ केरल में ही नहीं, महाराष्ट्र, असम, कर्नाटक और गुजरात सहित 10 राज्यों में छापेमारी चल रही है। 

सूत्रों ने कहा कि एनआईए द्वारा की गई यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। ये तलाशी आतंकवाद को वित्तपोषित करने, प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने और प्रतिबंधित संगठनों में शामिल होने के लिए लोगों को कट्टरपंथी बनाने में शामिल व्यक्तियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों में की जा रही है।

टॅग्स :PFIप्रवर्तन निदेशालयएनआईएNIA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार