लाइव न्यूज़ :

कोरोना: तीन जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों के लिए शुरू होगा टीकाकरण, पीएम मोदी का ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: December 25, 2021 22:24 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात देश को संबोधित करते हुए कहा कि अगले साल तीन जनवरी से 15 से 18 साल की उम्र के बच्चों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। बूस्टर डोज को लेकर भी पीएम मोदी ने बड़ी घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात देश के नाम संबोधन में किए बड़े ऐलानपीएम मोदी ने कहा कि तीन जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी वैक्सीन की तीसरी या बूस्टर डोज 10 जनवरी से लगाई जाएगी।

नई दिल्ली: कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश को संबोधित करते हुए कई बड़े ऐलान किए। प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि देश में अब 15 से 18 साल की उम्र की बच्चों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होगा। पीएम मोदी ने कहा कि तीन जनवरी से 15 से 18 साल की उम्र के बच्चों को टीका देना का काम शुरू होगा।

साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि 10 जनवरी से स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी वैक्सीन की तीसरी या प्रिकॉशनरी डोज (बूस्टर डोज) दी जाएगी। इसके अलावा 60 साल की उम्र से अधिक के लोग अपने डॉक्टरों की परामर्श पर वैक्सीन की प्रिकॉशनरी डोज ले सकते हैं।

'नए साल का स्वागत करें पर सावधानी के साथ'

देश के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज जब लोग नए साल का स्वागत आशा और उत्सव के साथ करने की तैयारी में हैं तो सावधान रहने की भी जरूरत है। पीएम ने कहा कि फिलहाल अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रोन वेरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं।

उन्होंने हालांकि कहा कि लोगों से घबराने की नहीं बल्कि सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। पीएम ने अपील की लोग मास्क का प्रयोग करें और नियमित रूप से हाथ धोएं।

पीएम मोदी ने आश्वासन दिया कि बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए हर संभव तैयारी की जा रही है। उन्होंने अस्पताल के बिस्तरों की संख्या, उपलब्ध ऑक्सीजन बेड और टीकाकरण की भी जानकारी दी। पीएम ने कहा, 'आज देश में 18 लाख आइसोलेशन बेड, 5 लाख ऑक्सीजन वाले बेड, 1.4 लाख आईसीयू बेड और बच्चों के लिए भी 90,000 विशेष बेड तैयार हैं। आज हमारे पास 3,000 से अधिक काम कर रहे पीएसए ऑक्सीजन प्लांट हैं और सभी राज्यों को 4 लाख ऑक्सीजन सिलेंडर दिए गए हैं।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरसकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं