लाइव न्यूज़ :

कोविड फिर तेजी से पसार रहा पैर! भारत में 24 घंटे में 1890 नए मामले आए सामने, पिछले 5 महीने में सबसे ज्यादा केस

By विनीत कुमार | Updated: March 26, 2023 11:59 IST

भारत में कोरोना के करीब 1900 केस पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। 149 दिनों में भारत में कोरोना के सामने आए ये सबसे अधिक केस हैं। 7 लोगों की कोरोना से मौत भी दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 149 दिन बाद कोरोना के सबसे अधिक नए मामले 24 घंटे में आए सामने।कोरोना से 7 और लोगों की मौत भी दर्ज की गई, महाराष्ट्र और गुजरात में दो-दो मौत जबकि केरल में तीन की गई जान।देश में की एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 9433 हो गई है, रिकवरी दर 98.79 प्रतिशत है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के मामले पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में ही देश में 1890 नए कोवि केस सामने आए हैं। यह संख्या पिछले 149 दिनों में सबसे ज्यादा है। इसी के साथ देश में एक्टिव केस (उपचाराधीन मरीज) की संख्या बढ़कर 9433 हो गई है। इससे पहले पिछले साल 28 अक्टूबर को भारत में 2208 कोरोना केस सामने आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड से सात और मौतें भी देश में दर्ज की गई हैं। इसी के साथ भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,831 हो गई है। महाराष्ट्र और गुजरात में पिछले 24 घंटे में जहां दो-दो मौतें हुईं। वहीं, केरल से तीन मौतों की सूचना सामने आई है।

दैनिक पॉजिटिविटि रेट देश में 1.56 प्रतिशत दर्ज की गई है जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटि रेट अभी 1.29 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि कोविड के देश में अब तक आए कुल मामलों की संख्या 4.47 करोड़ (4,47,04,147) दर्ज की जा चुकी है। सक्रिय केस अभी देश में कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी दर 98.79 प्रतिशत दर्ज की गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील