लाइव न्यूज़ :

कोविड लहरः पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने की घोषणा, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में होगी 540 भर्तियां

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 23, 2021 17:06 IST

कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच पंजाब सरकार ने और सख्त प्रतिबंधों की घोषणा की जिनमें रात के कर्फ्यू का समय एक घंटे बढ़ाया है।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को सभी मॉल, दुकानों और बाजारों को बंद रखना भी शामिल है।पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि वे इन प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करें।जरूरत होने पर नागरिक संगठनों की मदद लें।

चंडीगढ़ः पंजाब में एक अप्रैल से अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 70,000 से अधिक मामले सामने आए हैं और संक्रमण से  2000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मेडिकल कॉलेजों को 400 नर्सों और 140 तकनीशियनों की तत्काल भर्ती करने का आदेश दिया है। जल्द ही पीएम मोदी को एक पत्र लिखकर पंजाब के पीजीआई सैटेलाइट सेंटर और मिलिट्री हॉस्पिटल्स को दिशा देने की मांग की, ताकि नागरिकों को COVID बेड मुहैया कराया जा सके।

पंजाब सरकार ने 104 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसके जरिए आप अस्पताल में बेड की जानकारी हासिल कर सकते हैं। 24 घंटे और सातों दिन जानकारी मौजूद है। इस संबंध में फैसला गुरुवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में कोविड की मौजूदा स्थिति संबंधी समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया।

मोहाली, लुधियाना और अमृतसर संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों द्वारा संक्रमण से बचाव के उपायों का पालन नहीं किए जाने और वायरस के ब्रिटिश स्वरूप को बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मरीजों के उपचार के लिए अस्पतालों में देरी से पहुंचने और उनमें अन्य बीमारियां भी संक्रमण से मौत की एक बड़ी वजह है।

पंजाब सरकार ने सोमवार को राज्य में कड़ी पाबंदियों की घोषणा की थी। इनमें रात के कर्फ्यू की अवधि को एक घंटा बढ़ाने, बार, सिनेमा हॉल, जिम ,स्पा, कोचिंग सेंटर आदि को 30 अप्रैल तक बंद करना आदि शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों के अनुसार पंजाब में एक अप्रैल को संक्रमण के 2,42,895 मामले थे।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियापंजाब में कोरोनाअमरिंदर सिंहकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम