लाइव न्यूज़ :

जो सरकार की लाठी बने, उन पर बरसाई जा रही लाठियां, शिवराज सरकार पर बरसे एमपी कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: December 5, 2020 19:56 IST

मध्य प्रदेश के भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे. कहा कि कोरोना वारियर पर शिवराज सरकार हमला कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शनकारी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने की कमलनाथ से मुलाकात.अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो बड़ा आंदोलन करेंगे.

भोपालः पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कोरोना महामारी काल में नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाओं को तत्काल बहाल करने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि संकट के दौरान जिसने सरकार की लाठी बनकर काम किया है शर्मनाक है कि वही सरकार उनके ऊपर लाठियां बरसा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मांग की कि स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं आज की परिस्थितियों में समाप्त करना मानवता और नैतिकता की दृष्टि से अनुचित है.

जबकि पूर्व में ऐसे उदाहरण मौजूद हैं जब सिंहस्थ मेले के दौरान नियुक्त अस्थाई कर्मियों की सेवाएं सरकार ने बहाल की थी. उन्होंने कहा कि जब लोग घरों में बंद थे तब इन्हीं स्वास्थ्यकर्मियों ने घर से बाहर निकलकर अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना की रोकथाम के लिये अपना जीवन दांव पर लगा दिया था.

इस दौरान कई स्वास्थ्यकर्मी न केवल संक्रमित हुये बल्कि उनकी मृत्यु भी हुई है. इनकी आवश्यकताओं को ही देखकर 6 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा अवधि को समय-समय पर बढ़ाया भी गया है. आज भी प्रदेश में कोरोना का संक्रमण चरम पर है भोपाल से कई शहरों में दिन-प्रतिदिन संक्रमण की दर बढ़ रही है.

ऐसे में कोरोना काल में नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों की आवश्यकता भी बनी हुई है और आगे भी लंबे समय तक बनी रहेगी. ऐसे में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की सबसे अधिक आवश्कता होगी. नाथ ने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि जिन स्वास्थ्यकर्मियों की कोरोना काल में  उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखकर सरकार ने उन्हें कोरोना योद्धा के रूप में विधिवत बड़ा समारोह आयोजित कर सम्मानित किया और खूब प्रचार पाया वही सरकार आज जब वे अपनी आजीविका बरकरार रखने की मांग कर रहे हैं तो उन पर लाठियां बरसा रहीं हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि वे कोरोना काल में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाओं को तत्काल बहाल कर उनके सम्मान को बरकरार रखें.

टॅग्स :भोपालमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानकमलनाथकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी