लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत को जुलाई तक 40-50 करोड़ Covid-19 टीकों की होगी जरूरत, जानिए कितनी होगी कीमत

By हरीश गुप्ता | Updated: October 6, 2020 07:19 IST

भारत वैक्सीन निर्माण का मुख्य केंद्र है और सरकार की ओर से सुविधाएं और धनराशि मिलने पर वैक्सीन निर्माता कंपनियां अपने उत्पादन में तेजी ला सकती हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने धनाढ्य देशों से 'कोवैक्सीन' के लिए जारी अभियान में मदद की अपील की है

Open in App
ठळक मुद्देदेश के 20-25 करोड़ लोगों को कोविड-19 महामारी का टीका देने के लिए भारत को 40-50 करोड़ टीकों की आवश्यकता होगी कोविड-19 महामारी के टीकों की कीमत एक हजार रुपए से कम होने का अनुमान है.

नई दिल्ली: अगले वर्ष जुलाई तक देश के 20-25 करोड़ लोगों को कोविड-19 महामारी का टीका देने के लिए भारत को 40-50 करोड़ टीकों की आवश्यकता होगी और इन टीकों की कीमत एक हजार रुपए से कम होने का अनुमान है.

भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने संकेत दिए हैं कि टीके की कीमत एक हजार रुपए से कम होगी. हालांकि विशेषज्ञों की मानें तो एक टीके का दाम 4-5 डॉलर यानी 300 से लेकर 365 रुपए तक होने का अनुमान है. प्रत्येक व्यक्ति को दो टीके लगाए जाएंगे.

इसका मतलब है कि एक व्यक्ति का 730 या अधिकतम 750 रुपए में टीकाकरण हो जाएगा. सूत्रों के अनुसार, डॉ. वी.के. पॉल की अध्यक्षता में बनाई गई उच्चस्तरीय समिति दुनियाभर के वैक्सीन निर्माताओं और अनुसंधानकर्ताओं के लगातार संपर्क में है.

भारत वैक्सीन निर्माण का मुख्य केंद्र है और सरकार की ओर से सुविधाएं और धनराशि मिलने पर वैक्सीन निर्माता कंपनियां अपने उत्पादन में तेजी ला सकती हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने धनाढ्य देशों से 'कोवैक्सीन' के लिए जारी अभियान में मदद की अपील की है, ताकि वर्ष 2021 के अंत तक वैक्सीन का पर्याप्त वितरण सुनिश्चित किया जा सके.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के वैक्सीन के लिए बने वैश्विक गठबंधन (गावी) को बिल गेट्स फाउंडेशन का सहयोग मिल रहा है. गावी ने वैश्विक नेताओं और कंपनियों से 880 करोड़ डॉलर की राशि जुटाई है. 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील