लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में छह महीने में पहली बार एक्टिव केस तीन लाख से कम, केरल में 55 प्रतिशत मामले

By विनीत कुमार | Updated: September 28, 2021 07:45 IST

भारत में कोरोना एक्टिव केस तीन लाख से कम हो गए हैं। पिछले 6 महीनों में ऐसा पहली बार हुआ है। हालांकि केरल और अब मिजोरम में आ रहे कोरोना मामले चिंता का विषय बने हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरी लहर के बाद भारत में पहली बार कोरोना एक्टिव केस तीन लाख से कम हुए।केरल में भी कम हो रहे हैं मामले, मिजोरम से आ रहे नए मामलों ने बढ़ाई चिंता।फिलहाल एक्टिव केस की गिनती के मामले में मिजोरम देश में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बाद सुधर रहे हालात के बीच पहली बार एक्टिव केस पिछले 6 महीने में तीन लाख से कम हुए हैं। हालांकि केरल अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है जहां हर रोज 15 हजार से अधिक नए केस आ रहे हैं।

केरल में भी वैसे लगातार मामलों में कमी आ रही है। पिछले लगातार 10 दिन से राज्य में 20 हजार से कम केस आ रहे हैं। वहीं पिछले दो हफ्तों में राज्य में एक्टिव केस भी घटे हैं। एक समय जहां केरल में दो लाख से ऊपर सक्रिय मामले थे, वहीं अब ये कम होकर करीब 1.63 लाख हो गए हैं। देश में कुल एक्टिव मामलों का 55 फीसदी अभी केरल से ही है।

केरल के बाद अब मिजोरम बढ़ा रहा है चिंता

पिछले कुछ दिनों में जो राज्य अभी सबसे ज्यादा चिंता का कारण बन रहा है, वह केरल नहीं, बल्कि मिजोरम है। पूर्वोत्तर राज्य में पिछले कुछ हफ्तों से असामान्य रूप से बड़ी संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। मिजोरम अब केरल और महाराष्ट्र जैसे बहुत बड़े राज्यों के साथ-साथ उन शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो गया है, जहां से सबसे ज्यादा केस आ रहे है।

पिछले 20 दिनों में बमुश्किल 12 लाख लोगों की जनसंख्या वाले राज्य मिजोरम में 24,000 के करीब मामले सामने आए हैं। इसका मतलब है कि महामारी की शुरुआत के बाद से राज्य के कुल 88,000 कोविड केस का 30 प्रतिशत पिछले तीन हफ्तों में सामने आया है।

करीब 16,000 सक्रिय केस के साथ केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद मिजोरम का इस मामले में देश में अभी चौथा स्थान है।

देश के अन्य राज्यों में कम हो रहे कोरोना मामले

देश के अधिकांश अन्य हिस्सों में कोरोना मामलों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। 20 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब एक दिन में 100 से कम नए मामले सामने आ रहे हैं। इसमें भी लगभग 10 राजयों में रोजाना 10 से कम मामले सामने आ रहे हैं।

केवल पांच राज्य - केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और मिजोरम में फिलहाल हर दिन 1,000 से अधिक नए कोरोना मामले दर्ज कर रहे हैं।

वहीं, तीन राज्यों- बिहार, राजस्थान और झारखंड और तीन केंद्र शासित प्रदेशों - अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, और चंडीगढ़ में सक्रिय मामलों की संख्या 100 से नीचे चली गई है।

दूसरी लहर के चरम पर पहुंचने के बाद सक्रिय मामलों के 37.45 लाख तक बढ़ने के बाद केरल में अचानक उछाल को छोड़कर मई के मध्य से भारत में एक्टिव केस की संख्या में लगातार गिरावट आई है। हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों में गिरावट की दर काफी धीमी हो गई थी। सक्रिय मामलों की गिनती 4 लाख से घटकर 3 लाख होने में लगभग 50 दिन लगे।

छह महीने के निचले स्तर पर होने के बावजूद वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या फरवरी के मध्य में दूसरी लहर की शुरुआत से पहले के स्तर से दोगुने से अधिक है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल