लाइव न्यूज़ :

22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी तरह खुले स्कूल, 92 फीसदी स्कूल शिक्षक टीकाकृत

By विशाल कुमार | Updated: November 3, 2021 08:23 IST

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा के बाद कहा कि देश के 92 फीसदी स्कूल शिक्षकों और स्कूलों के 86 फीसदी गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का टीकाकरण हो चुका है.

Open in App
ठळक मुद्दे22 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल दोबारा खुल गए हैं.12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने खुले बड़े बच्चों के लिए स्कूलों को खोला है.पश्चिम बंगाल और मणिपुर दो ऐसे राज्य हैं जहां पर स्कूल पूरी तरह से बंद हैं.

नई दिल्ली: कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय से बंद रहे देशभर के स्कूल एक बार फिर खुलने लगे हैं और 22 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल दोबारा खुल गए हैं.

मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने खुले बड़े बच्चों के लिए स्कूलों को खोला है. वहीं, पश्चिम बंगाल और मणिपुर दो ऐसे राज्य हैं जहां पर स्कूल पूरी तरह से बंद हैं.

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा के बाद कहा कि देश के 92 फीसदी स्कूल शिक्षकों और स्कूलों के 86 फीसदी गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का टीकाकरण हो चुका है.

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश में तेजी से टीकाकरण के साथ, हम अपने स्कूलों और अन्य शैक्षणिक और कौशल संस्थानों में सामान्य स्थिति बहाल करते हुए भविष्य की ओर देख रहे हैं.

लद्दाख, पंजाब, गुजरात, झारखंड, नगालैंड, दादरा एवं नागर हवेली, दमन एवं दीउ ने कक्षा 6 और 12 जबकि जम्मू कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पुदुचेरी और अंडमान एवं निकोबार ने केवल कक्षा 9-12 के लिए स्कूल खोला है.

पश्चिम बंगाल और मणिपुर में स्कूल पूरी तरह से बंद हैं जबकि बाकी राज्यों में स्कूल सभी कक्षाओं के लिए खुल गए हैं.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाSchool Educationशिक्षा मंत्रालयEducation Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

क्राइम अलर्टबिहार फर्जी नियुक्तः 2006 से 2015 के बीच दस्तावेजों की जांच, कुल 2953 शिक्षकों को आरोपी बनाया, जा सकते जेल,  वेतन और मानदेय में 1400 करोड़ रुपये खर्च?

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे