लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: हरियाणा में मॉल और दुकानें सप्ताहांत के बजाय सोमवार, मंगलवार को बंद रहेंगी

By भाषा | Updated: August 29, 2020 05:05 IST

एक सरकारी आदेश में कहा गया है, ‘‘हरियाणा में कोविड-19 के और अधिक प्रसार को रोकने के लिये शॉपिंग मॉल और दुकानें, आवश्यक वस्तुओं और सेवाएं प्रदान करने वाली को छोड़ कर, राज्य के शहरी क्षेत्र में बाजार वाले स्थानों पर सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगी। ’’

Open in App
ठळक मुद्देआदेश में कहा गया है, ‘‘इसके मुताबिक इन इलाकों में शनिवार और रविवार को दुकानें एवं शॉपिंग मॉल खुले रखने पर कोई रोक नहीं होगी।इस बीच, चंडीगढ़ प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि सप्ताहांत पर बाजार अब बंद नहीं रहेंगे। इससे एक हफ्ते पहले सरकार ने कार्यालयों और दुकानों को समूचे राज्य में सप्ताहांत पर बंद रखने का आदेश दिया था।

चंडीगढ़: कोविड-19 के प्रसार रोकने के लिये हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को आदेश दिया कि शहरी इलाकों के बाजार वाले स्थानों पर शॉपिंग मॉल एवं दुकानें सप्ताहांत के बजाय सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व के आदेश में इन स्थानों पर मॉल एवं दुकानें सप्ताहांत में बंद रखने का आदेश दिया गया था।

हालांकि, नया आदेश आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की दुकानों पर लागू नहीं होगा। सरकार ने एक हफ्ते पहले कार्यालयों और दुकानों को समूचे राज्य में सप्ताहांत पर बंद रखने का आदेश दिया था। इसके बाद यह संशोधित आदेश जारी किया गया है।

एक सरकारी आदेश में कहा गया है, ‘‘हरियाणा में कोविड-19 के और अधिक प्रसार को रोकने के लिये शॉपिंग मॉल और दुकानें, आवश्यक वस्तुओं और सेवाएं प्रदान करने वाली को छोड़ कर, राज्य के शहरी क्षेत्र में बाजार वाले स्थानों पर सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगी। ’’

आदेश में कहा गया है, ‘‘इसके मुताबिक इन इलाकों में शनिवार और रविवार को दुकानें एवं शॉपिंग मॉल खुले रखने पर कोई रोक नहीं होगी। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी। ’’ इस बीच, चंडीगढ़ प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि सप्ताहांत पर बाजार अब बंद नहीं रहेंगे।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हालांकि, बाजार संघों और ग्राहकों को मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा। वहीं, सुखना झील सप्ताहांत पर बंद रहेगी। हरियाणा में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 के कुल 59,298 मामले सामने आये थे और राज्य में इस महामारी से अब तक 646 लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :हरियाणाकोरोना वायरसशॉपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया