लाइव न्यूज़ :

शोध: कोरोना के 'डेल्टा' वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, वैक्सीन के दोनों डोज लेने वाले भी हो सकते हैं संक्रमित

By रुस्तम राणा | Updated: November 24, 2021 08:23 IST

स्टडी में यह भी कहा गया है कि यह कोराना का डेल्टा वेरिएंट अन्य वेरिएंट के मुकाबले तेजी से फैल सकता है और कोरोना से ठीक हुए मरीजों को दोबारा संक्रमित कर सकता है। ऐसे में डेल्टा वेरिएंट के लिए एक टीके और इसकी रोकथाम और नियंत्रण के लिए एक रणनीति की आवश्यकता है।

Open in App
ठळक मुद्देशोध में कहा गया डेल्टा के खिलाफ नई वैक्सीन की जरूरतकोरोना का यह स्वरूप ठीक हुए मरीजों को दोबारा कर सकता है संक्रमित

कोरोना वायरस से जुड़े एक अध्ययन में यह पता लगा है कि कोविड-19 का डेल्टा वेरिएंट का खतरनाक है।  कोरोना वायरस का यह नया रूप वैक्सीन के दोनों डोज लेने वालों को भी अपनी चपेट में ले सकता है। साथ ही स्टडी में यह भी कहा गया है कि यह वेरिएंट अन्य वेरिएंट के मुकाबले तेजी से फैल सकता है और कोरोना से ठीक हुए मरीजों को दोबारा संक्रमित कर सकता है। ऐसे में डेल्टा वेरिएंट के लिए एक टीके और इसकी रोकथाम और नियंत्रण के लिए एक रणनीति की आवश्यकता है।

देश की बड़ी संस्थाओं ने किया अध्ययन

कोरोना से जुड़ी इस स्टडी को दिल्ली के दो अस्पतालों में INSACOG (इंडियन सार्स कोव-2 जियोनोमिक्स कॉन्सोर्टियम), CSIR (काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रीयल रिसर्च) और नेशनल सेंटर फॉर डिसिस कंट्रोल के शोधाकर्ताओं के द्वारा की गई है। दरअसल इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने स्वास्थ्य कर्मियों में सामने आए संक्रमण के 113 ब्रेक थ्रू मामलों का अध्ययन किया।

ऐसे किया गया शोध

इसके लिए उन्होंने संभावित ट्रांसमिशन नेटवर्क बनाया और वायरस जीनोम सीक्वेंस डाटा को विश्लेषित किया। अध्ययन में शोधकर्ताओं के द्वारा ज्यादा खतरे वाले उन मामलों की पहचान की गई, जिसमें संक्रमित व्यक्ति का पूर्ण टीकाकरण हुआ हो। साथ ही उन मामलों की भी पहचान की गई जिसमें दो व्यक्तियों के बीच वायरस संक्रमण का खतरा था, और जिन्होंने वैक्सीन की दो डोज ले रखी हो

श्रीलंका में मिला डेल्टा का नया वेरिएंट

वहीं पड़ोसी देश श्रीलंका में बीते 19 नवंबर को कोविड-19 के डेल्टा वेरिएंट के नए प्रकार बी.1.617.2.एवाई 104 का पता चला, जो इस देश में सामने आया कोरोना वायरस का तीसरा बदला हुआ स्वरूप है। सार्स-सीओवी-2 का डेल्टा (बी.1.617.2) स्वरूप अत्यंत संक्रामक है और दुनियाभर में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के पीछे मुख्य कारण है। यहां तक कि बड़ी संख्या में वैक्सीनेटेड लोगों पर भी इसके प्रभाव दिखाई दिये हैं। 

रूस सहित पश्चिमी देशों में फिर बढ़े मामले

रूस और पश्चिमी देशों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई जगहों पर इस संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन भी लगाए जा रहे हैं। रूस में कोरोना का प्रभाव तेजी से फैल रहा है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्लीCSIRDelta
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो