लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या 30 लाख के पार: अबतक करीब 56 हजार मौतें, 24 घंटों में आए 69 हजार नए मामले

By भाषा | Updated: August 23, 2020 05:52 IST

भारत कोविड-19 के मामलों के संदर्भ में अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया का तीसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि महामारी को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या 22,22,577 और रोगियों के ठीक होने की दर 74.69 प्रतिशत हो गई है

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या शनिवार रात 30 लाख के आंकड़े को पार कर गई। दूसरी ओर कोरोना वायरस को शिकस्त देकर ठीक हुए लोगों की संख्या 22.71 लाख से अधिक हो गई

नयी दिल्ली: भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या शनिवार रात 30 लाख के आंकड़े को पार कर गई। अभी 16 दिन पहले ही यह संख्या 20 लाख के पार हुई थी। वहीं, दूसरी ओर कोरोना वायरस को शिकस्त देकर ठीक हुए लोगों की संख्या 22.71 लाख से अधिक हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को देश में महामारी के रिकॉर्ड 69,874 मामले सामने आए जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 29,75,701 हो गई। पिछले 24 घंटों में 945 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 55,794 हो गई। हालांकि, शनिवार रात तक, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से मिली सूचना के आधार पर पीटीआई द्वारा तैयार की गई तालिका के अनुसार कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 30,37,657 हो गई और मृतक संख्या बढ़कर 56,762 हो गई।

महामारी को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या 22,71,054 हो गई। भारत कोविड-19 के मामलों के संदर्भ में अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया का तीसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि महामारी को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या 22,22,577 और रोगियों के ठीक होने की दर 74.69 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.87 प्रतिशत रह गई है। ठीक हुए लोगों की संख्या उपचाराधीन मरीजों से 15 लाख से अधिक है।

मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत ने कोविड-19 के संदर्भ में पिछले 24 घंटों में 10 लाख से अधिक नमूनों की जांच कर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल कर लिया। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 3,44,91,073 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इसने कहा कि देश में कोविड-19 के 6,97,330 उपचाराधीन मामले हैं जो कुल मामलों का 23.43 प्रतिशत है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार शुक्रवार को 10,23,836 नमूनों की जांच के साथ ही 21 अगस्त तक 3,44,91,073 नमूनों की जांच की जा चुकी है। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को कुल 10,23,836 नमूनों की जांच की गई जिनमें से करीब 3.8 लाख नमूनों की जांच रैपिड एंटीजन तरीके से की गई।

आईसीएमआर के अनुसार देश में पिछले पांच दिनों में प्रतिदिन औसतन 8,89,935 नमूनों की जांच की गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार भारत प्रति एक लाख की आबादी पर लगभग 74.7 लोगों की जांच कर रहा है जो प्रति एक लाख की आबादी पर 14 लोगों की जांच करने के इस शीर्ष स्वास्थ्य एजेंसी के दिशा-निर्देशों से भी कहीं अधिक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण से हुईं 945 मौतों में से, महाराष्ट्र में 339 , तमिलनाडु में 101 , कर्नाटक में 93, आंध्र प्रदेश में 91, उत्तर प्रदेश में 64, पश्चिम बंगाल में 55, पंजाब में 34, जम्मू-कश्मीर में 15, गुजरात और मध्य प्रदेश में 14-14, दिल्ली में 13, केरल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 12-12, झारखंड में 11 मरीजों की मौत हुयी है। इसके अलावा ओडिशा में दस, गोवा में नौ, हरियाणा और तेलंगाना में सात-सात, असम, बिहार और पुडुचेरी में छह छह, उत्तराखंड से पांच, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर में दो-दो जबकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख और त्रिपुरा में एक एक लोग की मौत हुई है।

मंत्रालय के अनुसार संक्रमण से अब तक हुई कुल 55,794 मौतों में से, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 21,698, इसके बाद तमिलनाडु में 6,340, कर्नाटक में 4,522, दिल्ली में 4,270, आंध्र प्रदेश में 3,092, गुजरात में 2,867, उत्तर प्रदेश में 2,797, पश्चिम बंगाल में 2,689 और मध्य प्रदेश में 1,185 लोगों की मौत हुई है।

पंजाब में संक्रमण से 991 , राजस्थान में 933, तेलंगाना में 744, जम्मू-कश्मीर में 593, हरियाणा में 585, बिहार में 498, ओडिशा में 390, झारखंड में 297, असम में 227, केरल में 203 और उत्तराखंड में 192 लोगों की मौत हुई। छत्तीसगढ़ में 180 लोगों की , पुडुचेरी में 143, गोवा में 135, त्रिपुरा में 70, चंडीगढ़ में 33, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 32, हिमाचल प्रदेश में 25, मणिपुर में 20, लद्दाख में 19, नागालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन और दादरा नगर हवेली और दमन और दीव में दो लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मौत के कुल मामलों में से 70 प्रतिशत मामले ऐसे हैं जिनमें रोगियों को अन्य बीमारियां भी थीं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत