लाइव न्यूज़ :

कोविड केसः सूरत में हड़कंप, एक दिन में 34 ऑटोरिक्शा चालक कोरोना वायरस से संक्रमित

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 23, 2021 15:27 IST

सूरत में हाल ही में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और सोमवार को यहां 429 नए मामले सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देऑटोरिक्शा चालक, सब्जी बेचने वालों आदि की जांच की जा रही है।संक्रमित पाए जाने पर उन्हें ‘हेल्थ कार्ड’ दिए जाते हैं। कोविड-19 से यहां 862 लोगों की मौत हुई है।

सूरतः गुजरात के सूरत में एक विशेष अभियान के दौरान एक ही दिन में कम से कम 34 ऑटो-रिक्शा चालक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

सूरत शहर में COVID-19 मामलों में नए सिरे से वृद्धि देखी जा रही है, जिसमें सोमवार को 429 नए संक्रमण पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऑटोरिक्शा चालक, सब्जी बेचने वालों आदि की जांच की जा रही है। संक्रमित पाए जाने पर उन्हें ‘हेल्थ कार्ड’ दिए जाते हैं। सूरत नगर निगम आयुक्त बीएन पाणी ने कहा, ‘‘ सोमवार को कम से कम 34 ऑटोरिक्शा चालक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।’’

उन्होंने लोगों से मास्क पहनने की अपील की है, खासकर ऑटो में यात्रा करते समय। संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने के लिए नगर निगम ने बाजारों में दुकानदारों की कोविड-19 संबंधी जांच करना भी शुरू किया है। सूरत में अभी तक कोविड-19 के कुल 45,182 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 42,544 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, कोविड-19 से यहां 862 लोगों की मौत हुई है।

गुजरात में कोविड-19 के रिकॉर्ड 1,640 नए मामले

गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 1,640 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,88,649 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। इससे पहले राज्य में सबसे ज्यादा 1,607 दैनिक मामले 27 नवंबर को सामने आए थे।

इस साल फरवरी में राज्य में कोविड-19 के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई थी और मामले 250 से भी नीचे आए थे लेकिन अब फिर से संक्रमण दर में वृद्धि हो रही है। सोमवार को अहमदाबाद और सूरत में दो-दो मरीजों की मौत हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 4,454 हो गई। वहीं इस अवधि में 1,110 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए और कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,76,348 हो गई।

रुपाणी ने गुजरात में लॉकडाउन लगाने से इनकार किया

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राज्य में कोविड-19 के मामलों की बढ़ती संख्या के बावजूद फिर से लॉकडाउन लगाने की संभावना से रविवार को इनकार किया। गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,580 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,87,009 पर पहुंच गई है। रुपाणी ने अपने ‘फेसबुक लाइव’ पर राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के रूप में, मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि कोई नया लॉकडाउन नहीं लगेगा।’’

उन्होंने राज्य के लोगों से इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य सरकार को मामलों की संख्या बढ़ने के कारण स्कूलों और कॉलेजों में ऑफलाइन शिक्षा बंद करने, रात के कर्फ्यू के समय को बढ़ाने और शहरों में होटलों और रेस्तरांओं पर प्रतिबंध लगाने जैसे कदम उठाने पड़े।’’

कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़ रही है

उन्होंने कहा, ‘‘अब जब कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़ रही है, तो हमने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। जब मामलों की संख्या कम हो जायेगी, तो सब कुछ सामान्य हो जाएगा।’’ रुपाणी ने कहा कि सरकार की चिंता यह है कि लोग महामारी के कारण परेशान नहीं हों और उनकी नौकरियां प्रभावित नहीं हों।

उन्होंने लोगों से कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। रुपाणी ने कहा कि सरकार को फेस मास्क नहीं पहनने के लिए लोगों पर जुर्माना लगाने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश पर मास्क नहीं पहनने पर लोगों से 1,000 रुपये का जुर्माना वसूला जाता है।’’

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :कोविड-19 इंडियागुजरातकोरोना वायरस इंडियाविजय रुपानीअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं