लाइव न्यूज़ :

COVID-19: दिल्ली में कोरोना संक्रमण को लेकर उपराज्यपाल ने जताई चिंता, लोगों से कहा- महामारी खत्म नहीं हुई

By रुस्तम राणा | Updated: August 16, 2022 20:18 IST

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने ट्वीट किया, हम COVID-19 संक्रमणों में वृद्धि देख रहे हैं, लगातार उच्च सकारात्मकता और पुन: संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। यह आवश्यक है कि हम महसूस करें कि महामारी खत्म नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को दिल्ली में 1,227 नए मामले सामने आएजबकि आठ और लोगों ने इस बीमारी के कारण दम तोड़ दियाइससे पहले रविवार को दिल्ली में 2,162 मामले दर्ज किए गए

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले एकबार फिर से चिंतित कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से रोजाना यहां 5-6 मौतें कोरोना संक्रमण के चलते हो रही हैं। इस पर दिल्ली के राज्यपाल वीके सक्सेना ने चिंता जताई है और लोगों को बताया कि अभी महामारी खत्म नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने लोगों से कोविड संक्रमण के प्रति उपयुक्त व्यवहार का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया। 

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने ट्वीट किया, "हम COVID-19 संक्रमणों में वृद्धि देख रहे हैं, लगातार उच्च सकारात्मकता और पुन: संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। यह आवश्यक है कि हम महसूस करें कि महामारी खत्म नहीं हुई है। मैं सभी से COVID उपयुक्त व्यवहार का सख्ती से पालन करने की अपील करता हूं। हमारे पहरेदारों का मनोबल नीचा हो, इसे हम सह नहीं सकते।”

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में 14.57 प्रतिशत की सकारात्मकता दर के साथ 1,227 नए मामले सामने आए हैं, जबकि आठ और लोगों ने इस बीमारी के कारण दम तोड़ दिया। इससे पहले, शहर में लगातार 12 दिनों तक 2,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे।

रविवार को, दिल्ली में 2,162 मामले दर्ज किए गए। इससे पांच मौतें हुईं और 1,800 से अधिक ठीक हुए। हालांकि, सोमवार को मामलों की कम संख्या को कम परीक्षण के लिए जिम्मेदारम ठहराया जा सकता है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सोमवार तक, दिल्ली में कुल 19,85,822 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें मरने वालों की संख्या 26,389 हो गई है।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनादिल्लीCorona
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?