लाइव न्यूज़ :

कोरोना काल में AIIMS ने होम क्वारंटाइन और अन्य मरीजों के लिए उठाया बड़ा कदम, प्राइवेट अस्पताल भी दे रहे हैं सस्ते पैकेज

By एसके गुप्ता | Updated: June 13, 2020 19:19 IST

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 11,458 मामले सामने आने से शनिवार (13 जून) को संक्रमण के कुल मामले तीन लाख को पार कर गए वहीं संक्रमण से 386 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 8,884 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएम्स हर दिन एक हजार मरीजों को टेली मेडिसन के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है।कोरोना काल में मैक्स, फोर्टिस और मेदांता अस्पतालों ने होम क्वारंटाइन लोगों के लिए शुरू किए सस्ते पैकेज।

नई दिल्ली: प्राइवेट अस्पतालों में इलाज का घूमता मीटर और सरकारी अस्पतालों में उचित देखभाल न होने के आरोपों के बीच टेली मेडिसल काउंसिलंग के जरिए लोग होम क्वारंटाइन होकर उपचार सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्राइवेट अस्पताल भी होम क्वारंटाइन लोगों के लिए सस्ते पैकेज ऑफर कर रहे हैं। हालांकि दिल्ली के एम्स ने टेली मेडिसल काउंसलिंग में भी नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एम्स हर दिन एक हजार मरीजों को टेली मेडिसन के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श दे रहा है। एम्स के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि कोविड-19 के मरीजों को देखना बेशक पहली प्राथमिकता है। 

एम्स ने अपने ट्रामा सेंटर को कोविड-19 डेडिकेटिड वार्ड में तब्दील किया

एम्स ने अपने ट्रामा सेंटर को कोविड डेडिकेटिड वार्ड बना दिया। इसके अलावा एम्स झज्जर कैंसर अस्पताल को कोविड डेडिकेटिड अस्पताल बनाया गया है। एम्स में रोजाना 800 कोविड रोगियों का उपचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि हम केवल कोविड रोगियों का ही उपचार कर रहे हैं। एम्स लोगों को टेलीफोन और मोबाइल और वाट्सअप के जरिए टेली मेडिसन काउंसलिंग दे रहा है।

एम्स प्रोटोकॉल डिविजन प्रमुख डा. आरती विज ने लोकमत से कहा कि कोरोना काल के दौरान दिल्ली एम्स में रोजाना 70 सर्जरी हो रही हैं। एम्स में डायलसिस के रोगियों सहित इमरजेंसी केस को भी हैंडल किया जा रहा है। एम्स ने कोविड-19 रोगियों के उपचार और चिकित्सकों को ट्रेनिंग देने के लिए 40 वीडियों तैयार और देश भर के अस्पतालों को वह साझा किए गए हैं। कोविड अस्पतालों की मदद के लिए एम्स में 24 घंटे 7 हेल्पलाइन सेवा शुरू है। जहां हर दिन एक हजार ईमेल के जवाब दिए जाते हैं। 25 मार्च से लेकर अब तक एम्स में 5009 सर्जरी हो चुकी हैं।

AIIMS प्रतीकात्मक तस्वीर

मैक्स, फोर्टिस और मेदांता भी होम क्वारंटाइन पैकेज कर रहे ऑफर

दिल्ली में करीब 80 फीसदी लोग होम क्वारंटाइन हैं। सरकारी अस्पतालों में भीड और प्राइवेट अस्पतालों के बैड का ज्यादा खर्च होने के कारण निजी क्षेत्र के तीन बड़े अस्पताल मैक्स, फोर्टिज और मेदांता ने भी होम क्वारंटाइन पैकेज ऑफर किए है। मैक्स 15 दिन का रिमोट मॉनिटरिंग पैकेज 333 रुपए प्रतिदिन की दर से ऑफर कर रहा है। इसमें एक आवश्यक चिकित्सा किट (थर्मामीटर और ऑक्सिमीटर) शामिल है, प्रतिदिन दो बार कॉल पर प्रशिक्षित नर्स के साथ रोगी के महत्वपूर्ण संकेतों की दैनिक निगरानी, हर तीसरे दिन एक डॉक्टर के साथ टेली-रिव्यू, केस का आकलन। और दवाओं की होम डिलीवरी शामिल है। मैक्स के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर संदीप बुधिराजा ने कहा कि होम क्वारंटाइन रोगियों के लिए रिकवरी पीरियड 14-17 दिनों का होता है। अगर किसी को घर पर फुल टाइम नर्स केयरिंग चाहिए तो उसकी डिटेल भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

फोर्टिस हेल्थकेयर 17 दिनों के होम क्वारंटाइन के लिए टेली कंसल्टेंसी का पैकेज 6,000 रूपए से शुरू करता है। इसमें मनोवैज्ञानिक और आहार विशेषज्ञ सहित डॉक्टरों द्वारा चार परामर्श शामिल हैं। एक मोबाइल ऐप के जरिए मरीज के तापमान और पल्स रिकॉर्ड कर हर दिन मॉनिटरिंग की जाती है। गुड़गांव फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में जोनल डायरेक्टर रितु गर्ग ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में रोगी के लिए एम्बुलेंस सेवा हमेशा उपलब्ध रहती है। हेल्थकेयर स्टार्टअप पोर्टिया, जिसने दिल्ली में कोविद रोगियों के लिए घरेलू स्वास्थ्य देखभाल शुरू की है, मुंबई में इसी तरह की सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है।

MAX अस्पताल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
 मेदांता के होम केयर पैकेज 4,900 रुपये से शुरू होते हैं, जिसमें बिल्ट-इन क्रिटिकल अलर्ट मैकेनिज्म, नर्स द्वारा रोजाना रिमोट मॉनिटरिंग, डॉक्टरों द्वारा चार परामर्श और डाइटीशियन द्वारा एक परामर्श सहित महत्वपूर्ण संकेत निगरानी उपकरण शामिल हैं।

एम्स के आंकड़ें :-हर साल एम्स में 2 लाख सर्जरी व प्रोसिजर होते हैं-कोरोना काल के दौरान 61 हजार टेलीकंसल्टेशन15,810 का कैंसर सेंटर की ओपीडी में इलाज15,480 मरीजों का इमरजेंसी में इलाज11,637 अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज हुए भर्ती2678 कोरोना के मरीजों का हुआ इलाज1800 कोरोना और बिना कोरोना वाले मरीजों की डायलिसिस

टॅग्स :कोरोना वायरसएम्समैक्स हॉस्पिटलमेडिकल ट्रीटमेंटकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यसावधान! बचपन में ज़्यादा 'स्क्रीन टाइम' से 3 साल की उम्र तक दिख सकते हैं ऑटिज़्म के लक्षण, AIIMS की स्टडी में हुआ खुलासा

स्वास्थ्यसर्जरी से स्मार्ट दिखने की बढ़ती लालसा 

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र