लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा: कोर्ट ने जामिया की छात्रा और राजद नेता मीरान हैदर की जमानत याचिका खारिज की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2022 23:19 IST

दिल्ली के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल द्वारा कड़े गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) सहित विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की युवा शाखा के नेता और जामिया मिलिया इस्लामिया की आरोपी छात्रा मीरान हैदर की जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली दंगे की आरोपी जामिया मिल्लिया इस्लामिया की छात्रा मीरान हैदर की जमानत याचिका खारिजअतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने मीरान की जमानत याचिका खारिज की पुलिस ने कोर्ट में बताया कि आरोपी ने जामिया परिसर में पुलिसकर्मियों पर हमले को उकसाया

दिल्ली: दिल्ली की सेशन कोर्ट ने 2020 में दिल्ली दंगों से संबंधित कथित आपराधिक साजिश के एक मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की युवा शाखा के नेता और जामिया मिल्लिया इस्लामिया की छात्रा मीरान हैदर की जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। 

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा कड़े गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) सहित विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में आदेश पारित किया।

हैदर के अलावा दिल्ली पुलिस ने जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद, शरजील इमाम, यूनाइटेड अगेंस्ट हेट एक्टिविस्ट खालिद सैफी, पिंजरा टॉड एक्टिविस्ट गुलफिशा फातिमा, सफूरा जरगर, नताशा नरवाल, देवांगना कलिता और आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन सहित कई अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि बड़ी संख्या में छात्रों, पूर्व छात्रों और एक विशेष समुदाय के अन्य सदस्यों ने सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) विरोधी रैली में भाग लिया।

पुलिस ने आरोप लगाया कि दिल्ली दंगे के आरोपियों ने विरोध मार्च बुलाकर भीड़ का नेतृत्व किया और सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काकर एक “साझा साजिश” रची।

उन्होंने बताया कि जामिया परिसर के बाहर तैनात बैरिकेड्स/पुलिस पार्टी पर पुलिसकर्मियों पर हमला, पुलिस और सार्वजनिक/निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

इस दौरान उपद्रवियों ने पथराव और आगजनी को बढ़ावा दिया। दिल्ली पुलिस ने हैदर को इस मामले में 1 अप्रैल 2020 को गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :दिल्लीजामिया मिल्लिया इस्लामियादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो