लाइव न्यूज़ :

स्मारक घोटाला मामले में कुशवाहा पर दर्ज मुकदमा खारिज करने से अदालत का इनकार

By भाषा | Updated: August 31, 2021 22:59 IST

Open in App

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा तथा अन्य के खिलाफ पूर्ववर्ती मायावती सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए 1,410 करोड़ रुपए के कथित स्मारक घोटाले के मामले में दर्ज मुकदमा खारिज करने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति सरोज यादव की पीठ ने यह आदेश कुशवाहा द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए पिछली 27 अगस्त को जारी किया। याचिकाकर्ता ने यह कहते हुए मुकदमा खारिज करने का आदेश दिए जाने का आग्रह किया कि सात साल गुजर जाने के बावजूद मामले सी जांच पूरी नहीं हो सकी है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस मामले में अभियुक्त बनाने के लिए कोई आधार नहीं है। कथित स्मारक घोटाला मामले में तत्कालीन अखिलेश यादव सरकार के शासनकाल के दौरान वर्ष 2014 में लोकायुक्त की रिपोर्ट पर यह मुकदमा दर्ज किया गया था। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मुकदमे में लगाए गए आरोपों और रिकॉर्ड पर ली गई सामग्री को देखते हुए यह नहीं कहा जा सकता कि याचिकाकर्ता के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता, बल्कि इस मामले की जांच के लिए पर्याप्त आधार मौजूद होना प्रतीत होता है, लिहाजा मुकदमे को खारिज करने का कोई औचित्य नहीं है। मामले की जांच अनावश्यक रूप से खींचे जाने को लेकर याचिकाकर्ता की चिंता पर अदालत ने जांच अधिकारी को निर्देश दिया कि वह कानून के मुताबिक मामले की तेजी से जांच कर चार हफ्ते के अंदर संबंधित अदालत के सामने पुलिस की रिपोर्ट रखें। याचिकाकर्ता के वकील सलिल श्रीवास्तव ने दलील दी कि स्मारकों के निर्माण कार्य का मामला लोक निर्माण विभाग के अधीन था और कुशवाहा कभी इस विभाग के मंत्री नहीं रहे, लिहाजा याचिकाकर्ता का इस मामले से कोई भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है। अपर शासकीय अधिवक्ता एस एन तिलहरि ने कुशवाहा की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, लिहाजा उन पर दर्ज मुकदमे को खारिज नहीं किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा