लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने आईएसआईएस से जुड़े आरोपी को जमानत के खिलाफ एनआईए की याचिका पर विचार करने से इनकार किया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 21:39 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की उस अपील पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें उसने आईएसआईएस से संबंध रखने के आरोपी अरीब मजीद (27) को महाराष्ट्र की एक स्थानीय अदालत द्वारा जमानत दिए जाने को चुनौती दी थी। बंबई उच्च न्यायालय ने मजीद को जमानत देने के आदेश को इस साल 23 फरवरी को बरकरार रखा था। न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने निचली अदालतों के आदेशों में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए कहा कि आरेापी पर कड़ी शर्तें लगायी गयी हैं और उसे थाने में रिपोर्ट करते रहना होगा।एनआईए की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने दलील दी कि आरोपी आतंकी आरोपों का सामना कर रहा है और पुलिस मुख्यालय पर हमला करने के लिए सीरिया से भारत लौटा था। उच्च न्यायालय ने मजीद को एक लाख रुपये की जमानत देने का निर्देश दिया था और उसे पड़ोसी ठाणे जिले में कल्याण से बाहर नहीं जाने को कहा था, जहां वह रहता है। एनआईए का आरोप है कि मजीद आतंकवादी समूह आईएसआईएस में शामिल होने के लिए सीरिया गया था और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भारत लौटा था। मजीद को नवंबर 2014 में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने और अन्य आरोपों को लेकर गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल मार्च में विशेष एनआईए अदालत ने मजीद को जमानत दी थी। एनआईए ने निचली अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उच्च न्यायालय ने तब दी गई जमानत के कार्यान्वयन पर एनआईए की अपील की सुनवाई लंबित रहने तक अंतरिम रोक लगा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र