लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: अदालत ने जारी किया भगोड़े विजय माल्या समेत 19 की गिरफ्तारी का वारंट

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 19, 2018 11:06 IST

किंगफिशर एयरलाइंस से संबंधित मामले में जांच एजेंसी को कंपनी लॉ से जुड़े मामलों में काफी गड़बड़ी मिली थी। 

Open in App

दिल्ली की एक अदालत ने भगोड़ा घोषित किए गए बिजनेसमेन विजय माल्या और 18 अन्य लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं।  गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO/Serious Fraud Investigation Office) की एक शिकायत के बाद अदालत ने यह आदेश जारी किया है। किंगफिशर एयरलाइंस से संबंधित मामले में जांच एजेंसी को कंपनी लॉ से जुड़े मामलों में काफी गड़बड़ी मिली थी। 

वहीं ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) माल्या के करीब 4 हजार करोड़ रुपए के यूनाइटेड ब्रुवरीज के शेयर बेचने की तैयारी में है। ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देश की सबसे बड़ी बीयर कंपनी यूनाइटेड ब्रुवरीज के करीब 4 करोड़ रुपए शेयर जब्त कर लिए हैं जल्द ही इनकी नीलामी की जाएगी। 

बता दें कि मार्च 2016 में देश छोड़ ब्रिटेन जा चुके वियज माल्या पर भारत के अलग-अलग बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है। इस संबंध में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट विजय माल्या को फरार अपराधी घोषित कर चुकी है। वहीं विजय माल्या के ब्रिटेन से प्रत्यर्पण को लेकर हो रही देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार की 'मंशा' पर सवाल उठाए थे।

टॅग्स :विजय माल्याकिंगफिशर एयरलाइंसप्रवर्तन निदेशालयकोर्टगंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी