लाइव न्यूज़ :

अप्रैल में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.83 फीसदी हुई, सबसे अधिक हरियाणा में 34.5 फीसदी, CMIE के आंकड़ों में आया सामने

By विशाल कुमार | Updated: May 2, 2022 10:14 IST

सीएमआईई के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल में शहरी बेरोजगारी दर बढ़कर 9.22 फीसदी हो गई, जो पिछले महीने 8.28 फीसदी थी, जबकि ग्रामीण बेरोजगारी दर 7.29 फीसदी से घटकर 7.18 फीसदी हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देआंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल में शहरी बेरोजगारी दर बढ़कर 9.22 फीसदी हो गई।सबसे अधिक 34.5 फीसदी बेरोजगारी दर उत्तरी राज्य हरियाणा में दर्ज की गई।मार्च 2022 में श्रम भागीदारी दर घटकर 39.5 पहुंच गई, जो मार्च 2019 में 43.7 फीसदी थी।

नई दिल्ली: भारत की बेरोजगारी दर अप्रैल में बढ़कर 7.83 फीसदी हो गई, जो मार्च में 7.60 फीसदी थी। रविवार को सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल में शहरी बेरोजगारी दर बढ़कर 9.22 फीसदी हो गई, जो पिछले महीने 8.28 फीसदी थी, जबकि ग्रामीण बेरोजगारी दर 7.29 फीसदी से घटकर 7.18 फीसदी हो गई। सबसे अधिक 34.5 फीसदी बेरोजगारी दर उत्तरी राज्य हरियाणा में दर्ज की गई, इसके बाद राजस्थान में 28.8 फीसदी थी।

सिंगापुर के कैपिटल इकोनॉमिक्स के अर्थशास्त्री शिलन शाह ने शनिवार को एक नोट में कहा कि खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में बढ़कर 17 महीने के उच्च स्तर 6.95 फीसदी पर पहुंच गई और इस साल के अंत में लगभग 7.5 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है। उन्हें जून में केंद्रीय बैंक द्वारा रेपो दर में वृद्धि की उम्मीद है।

बता दें कि, सरकार द्वारा मासिक आंकड़े जारी नहीं करने के कारण मुंबई स्थित सीएमआईई के डेटा पर अर्थशास्त्रियों और नीति निर्माताओं द्वारा बारीकी से नजर रखी जाती है।

वहीं, सीएमआईई के पहले के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2022 में श्रम भागीदारी दर घटकर 39.5 पहुंच गई, जो मार्च 2019 में 43.7 फीसदी थी। दरअसल, कोविड-19 महामारी के दौरान लाखों लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा।

टॅग्स :बेरोजगारीCMIEहरियाणाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर