लाइव न्यूज़ :

'केसीआर की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो गई है', शाह ने तेलंगाना के लोगों से राज्य सरकार को 'उखाड़ फेंकने' को कहा

By रुस्तम राणा | Updated: August 27, 2023 18:22 IST

खम्मम में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ''मैं तेलंगाना के लोगों से यह कहने आया हूं कि केसीआर की भ्रष्ट सरकार की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।''

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने केसीआर की भ्रष्ट सरकार की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैकेंद्रीय मंत्री ने रविवार को खम्मम में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कियातेलंगाना चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, इस बार बीजेपी से कोई सीएम बनेगा

हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को तेलंगाना की के.चंद्रशेखर राव सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'भ्रष्ट सरकार' की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। खम्मम में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ''मैं तेलंगाना के लोगों से यह कहने आया हूं कि केसीआर की भ्रष्ट सरकार की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।''

शाह ने अपने संबोधन में कहा, "केसीआर की पार्टी का चुनाव चिन्ह कार है। वह कार (बीआरएस पार्टी का चुनाव चिन्ह) भद्राचलम तक जाती है लेकिन वह राम मंदिर तक नहीं जाती है क्योंकि उस कार का स्टीयरिंग औवेसी (असदुद्दीन औवेसी) के हाथ में है।" ..." उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि आप (केसीआर) केटीआर को राज्य का सीएम बनाना चाहते हैं, लेकिन इस बार न तो केसीआर और न ही केटीआर सीएम बनेंगे। इस बार बीजेपी से कोई सीएम बनेगा।"

केंद्रीय मंत्री ने खम्मम में 'रायथु गोसा-बीजेपी भरोसा' रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चुनाव के बाद बीजेपी और बीआरएस एक हो जाएंगे, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि बीजेपी कभी भी केसीआर और असदुद्दीन ओवैसी के साथ एकजुट नहीं होगी, बल्कि उनके खिलाफ लड़ेगी।''

बीजेपी के सीनियर नेता ने कहा, कांग्रेस पार्टी 4G पार्टी है जिसका मतलब है चार पीढ़ी की पार्टी (जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी), बीआरएस 2G पार्टी है जिसका मतलब है दो पीढ़ी की पार्टी (KCR और बाद में KTR), लेकिन इस बार न तो 2G जीतेगी और न ही 4G जीतेगी जीतें क्योंकि अब बीजेपी के (तेलंगाना में सत्ता में) आने का समय आ गया है..."

 

टॅग्स :अमित शाहतेलंगाना चुनावBJPK Chandrashekhar Rao
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?