लाइव न्यूज़ :

Corornavirus: उमर खालिद ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीचा दिखाने की कोशिश, किया ये ट्वीट

By गुणातीत ओझा | Updated: March 20, 2020 16:07 IST

खालिद ने ट्वीट में पिनराई विजयन की तारीफ करते हुए पीएम मोदी को नीचा दिखाने की कोशिश की है। खालिद ने ट्वीट में पिनराई विजय के भाषण की बातों को प्वाइंटर पेश किया है। वहीं, पीएम मोदी के भाषण को कुछ शब्दों में ही समेट दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस को लेकर पीएम मोदी के देश को दिए संबोधन पर उमर खालिद ने किया ट्वीटउमर खालिद ने ट्वीट में पिनराई विजयन से की पीएम मोदी की तुलना

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस से बचाव को लेकर देशवासियों को दिए संबोधन पर पूर्व जेएनयू छात्र उमर खालिद ने तंज कसा है। उमर खालिद ने एक ट्वीट में पीएम के दिए भाषण और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के भाषण के बीच तुलना की है। खालिद ने ट्वीट में पिनराई विजयन की तारीफ करते हुए पीएम मोदी को नीचा दिखाने की कोशिश की है। खालिद ने ट्वीट में पिनराई विजय के भाषण की बातों को प्वाइंटर पेश किया है। वहीं, पीएम मोदी के भाषण को कुछ शब्दों में ही समेट दिया है। 

बताते चलें कि नई दिल्ली की जवाहरलाल यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र उमर खालिद इससे पहले 17 फरवरी को महाराष्ट्र के अमरावती में दिए कथित भाषण के चलते विवादों में आए थे। उनके भाषण का विडियो सामने आने के बाद वह जांच एजेंसियों की नजरों में आ गए। दरअसल, एजेंसियां खालिद के भाषण को पिछले दिनों नई दिल्ली में भड़की हिंसा से जोड़कर देख रही थीं।

खालिद ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के भारत दौरे से पहले महाराष्ट्र के अमरावती में कहा था कि ट्रंप को बताया जाएगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। खालिद ने लोगों के एकजुट होने और सड़कों पर उतरने की जरूरत बताई थी। 17 मिनट के अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि देश के हर कोने में आज एक शाहीन बाग है। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे लोगों ने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास शाहीन बाग दोहराने का प्लान बना लिया।

टॅग्स :उमर खालिदकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप