लाइव न्यूज़ :

कोरोना: भारत में 2 मई को लगा केवल 3.80 लाख लोगों को टीका, अब तक का सबसे काम आंकड़ा, केंद्र ने मांगा जवाब

By हरीश गुप्ता | Updated: May 4, 2021 07:30 IST

Coronavirus Vaccine: भारत में कोरोना का कहर जारी है। ऐसे में तेजी से टीकाकरण इस प्रकोप से बचने का एक अहम तरीका साबित हो सकता है। भारत में टीकाकरण तेजी से हो भी रहा है लेकिन 2 मई के आंकड़े निराश करने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 1 मई से शुरू हुई है 18 से ऊपर को लोगों को टीका देने की शुरुआतइसके बावजूद 2 मई को सबसे कम टीकाकरण की संख्या पूरे भारत में दर्ज की गई2 अप्रैल को भारत एक ही दिन में 42.70 लाख टीका लगाने का रिकॉर्ड कायम हुआ था

पिछले महीने 2 अप्रैल को एक ही दिन में 42.70 लाख खुराक देने की उपलब्धि हासिल करने वाले, भारत के टीकाकरण कार्यक्रम को उस समय भारी झटका लगा जब दो मई को सिर्फ 3.80 लाख लोगों को ही टीके की खुराक दी जा सकी।

हैरानी इस बात की है कि यह ऐसे समय में हुआ जब दो दिन पूर्व ही 18 से 44 साल की आयु समूह को भी टीका लगाने का कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत के पहले 30 अप्रैल को 27.40 लोगों को टीका लगाया गया जबकि एक मई को 18.30 लाख खुराक दी गई।

राज्यों के पास कोरोना टीका की 75 लाख से अधिक खुराक

इस बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसकी कैफियत राज्यों को ही देनी होगी। उनके पास अभी भी टीकों की 75 लाख से अधिक खुराक उपलब्ध है।

अधिकारी ने नाम लिए बिमा कहा, 'हमारा काम उन्हें समय में टीके देना है और यह उन पर है कि अपने लोगों को टीका लगवाएं।' अधिकारी ने कहा कि यह लॉकडाउन और प्रतिबंध और अन्य आपूर्ति संबंधी कारणों से हो सकता है।

केंद्र 2 मई के प्रदर्शन से काफी खफा है। टीकाकरण का सीधा संबंध महामारी और उससे होने वाली मौतों की दर को कम करने से है।बाद में एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लगभग 60 लाख खुराक अगले तीन दिन में मिल जाएगी।

देश में 2 मई तक टीके की 15.79 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। हैरानी की बात ये है कि टीकाकरण के मामले में आगे चल रहे महाराष्ट्र ने रविवार सबसे कम 20,004 खुराकें दी जबकि दिल्ली में 3700 खुराकें ही दी जा सकीं। इन दोनों राज्यों में संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। यूपी में 15300 और गुजरात में सर्वाधिक 53600 खुराक दी गई।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर