लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना पर मंत्री समूह की बैठक शुरू, कई अस्पतालों के डायरेक्टर भी मौजूद, लिया जा सकता है बड़ा फैसला

By गुणातीत ओझा | Updated: March 19, 2020 14:32 IST

कोरोना वायरस को लेकर हो रही इस अहम बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, विदेश मामलों के मंत्री एस जयशंकर, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पूरी, जहाजरानी और पोत राज्य मंत्री मनसुख, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पहुंचे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के कई अधिकारी भी मौजूद हैं। सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया के एमएस और एम्स के डायरेक्टर भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवायरस से रोकथाम के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय में कोरोना को लेकर बने मंत्रियों के समूह की बैठक शुरू स्वास्थ्य मंत्रालय के कई अधिकारी भी मौजूद हैं। सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया के एमएस और एम्स के डायरेक्टर भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

नई दिल्लीः देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों से बचाव और इस वायरस से रोकथाम के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय में कोरोना को लेकर बने मंत्रियों के समूह की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, विदेश मामलों के मंत्री एस जयशंकर, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पूरी, जहाजरानी और पोत राज्य मंत्री मनसुख, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पहुंचे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के कई अधिकारी भी मौजूद हैं। सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया के एमएस और एम्स के डायरेक्टर भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में जाने से पहले सभी ने अपने हाथों को सैनिटाइज किया।

तेजी से फैलते कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच एक राहत भरी खबर आई है कि भारत में अभी भी यह वायरस कम्यूनिटी स्प्रेड नहीं है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने अब तक 826 रैंडम सैंपल टेस्ट किए, सभी नेगेटिव निकले हैं। बता दें कि कम्युनिटी ट्रांसमिशन में बहुत सारे लोग प्रभावित हो सकते हैं। चौथे स्टेज को संभलाना मुश्किल हो जाता है। एक्शन लेने में इटली ने काफी देरी की, इसलिए वहां इस वायरस का प्रकोप बढ़ा है।

अभी तक देश में कोरोना के 168 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस वायरस से 15 संक्रमित लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है, क्योंकि यह अब देश में स्टेज थ्री में जाने की राह पर है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी