लाइव न्यूज़ :

कोरोना की वजह से वर्क फ्रॉम होम के चलते बढ़ा नेटवर्क पर दबाव, टेलीकॉम इंडस्ट्री ने आपदा जैसी स्थिति घोषित करने की उठाई मांग

By संतोष ठाकुर | Updated: March 26, 2020 07:52 IST

कोरोना की वजह से वर्क फ्रॉम होम या घर से काम करने का चलन बढ़ गया है. इससे आवासीय इलाकों में नेटवर्क पर 20 से 30 प्रतिशत दबाव बढ़ गया है.

Open in App
ठळक मुद्देटेलीकॉम इंडस्ट्री ने सरकार से आपदा जैसी स्थिति घोषित करने की मांग करते हुए उन्हें 1800 बैंड में अस्थायी रूप से अतिरिक्त स्पेक्ट्रम देने की मांग की है.कंपनियों ने आपस में आपदा जैसी स्थिति वाले कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है.

नई दिल्लीः टेलीकॉम इंडस्ट्री ने सरकार से आपदा जैसी स्थिति घोषित करने की मांग करते हुए उन्हें 1800 बैंड में अस्थायी रूप से अतिरिक्त स्पेक्ट्रम देने की मांग की है. इस बीच कंपनियों ने आपस में आपदा जैसी स्थिति वाले कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत वह आपस में इंट्रा सर्किल या एक सर्किल के अंदर ही नेटवर्क व टॉवर साझा करने पर सहमत हो रही हैं. फिलहाल इस तरह की सुविधा गृह सर्किल से बाहर निकलने पर अन्य सर्किल में जाने पर मिलती है.इसकी वजह बताते हुए एक कंपनी के अधिकारी ने कहा कि कोरोना की वजह से वर्क फ्रॉम होम या घर से काम करने का चलन बढ़ गया है. इससे आवासीय इलाकों में नेटवर्क पर 20 से 30 प्रतिशत दबाव बढ़ गया है. यही वजह है कि हमने सरकार से अस्थायी स्पेक्ट्रम की मांग की है.वहीं कंपनियां गृह या होम सर्किल में भी अपना नेटवर्क साझा करने पर सहमत हो गई हैं. इस दबाव से ओटीटी या ओवर द टॉप कंपनियों की स्ट्रीमिंग भी बढ़ा रही है. हमने सरकार से अनुरोध किया है कि इन ऑनलाइन मनोरंजन कंपनियों को भी निर्देश दें कि उनकी स्ट्रीमिंग एचडी की जगह स्टैंडर्ड मोड में हो.दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश ने लोकमत सामाचार से बातचीत में कहा कि ओटीटी कंपनियां एचडी से स्टैंडर्ड मोड पर आने के लिए कदम उठाने की दिशा में बात कर रही हैं. जल्द ही उनकी ओर से इस तरह के कदम दिखेंगे. हम टेलीकॉम सर्विसेज सुचारू रखने के लिए समुचित कदम उठा रहे हैं. नेटवर्क बेहतरीकरण और रिपेयर के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं. 

टॅग्स :कोरोना वायरसटेलीविजन इंडस्ट्रीटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील