लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: कोरोना वायरस का संदिग्ध अस्पताल से भागने की कोशिश में छठी मंजिल से गिरा, मौत

By भाषा | Updated: April 6, 2020 21:13 IST

करनाल पुलिस के निरीक्षक संजीव गौर ने बताया कि पृथक वार्ड में भर्ती संदिग्ध मरीज ने सोमवार तड़के भागने की कोशिश की लेकिन छठी मंजिल से गिर कर उसकी मौत हो गई।

Open in App

चंडीगढ़: हरियाणा के करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से कोरोना वायरस के एक संदिग्ध मरीज की सोमवार को कथित तौर पर भागने की कोशिश के दौरान छठी मंजिल से गिर कर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 55 वर्षीय यह व्यक्ति पानीपत के एक गांव का रहने वाला था। उसने भागने के लिए अपना बिस्तर, पॉलिथीन की शीट और अपनी कमीज एक साथ बांध कर रस्सी बनाई थी।

कोविड-19 के संक्रमण के संदेह के कारण उसे अस्पताल के पृथक वार्ड में रखा गया था। करनाल पुलिस के निरीक्षक संजीव गौर ने बताया कि पृथक वार्ड में भर्ती संदिग्ध मरीज ने सोमवार तड़के भागने की कोशिश की लेकिन छठी मंजिल से गिर कर उसकी मौत हो गई।

हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या इस व्यक्ति को अस्पताल के किसी कर्मचारी ने भागते हुए देखा तो उन्होंने कहा, ‘’ पृथक कक्ष में उन्हें अलग कमरे में रखा गया था और किसी ने यह नहीं देखा कि वह क्या कर रहे थे।’’ गौर ने बताया कि व्यक्ति की प्राथमिक रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी। हालांकि अभी अंतिम जांच रिपोर्ट नहीं आयी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील