लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे देश को करेंगे संबोधित, Coronavirus पर रखेंगे अपनी बात

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 19, 2020 10:25 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। वह कोरोना वायरस के मुद्दे पर देशवासियों को संबोधित कर सकते हैं। पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस से एहतियात बरतने के लिए कह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। वह कोरोना वायरस के मुद्दे पर देशवासियों को संबोधित कर सकते हैं। पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस को लेकर एहतियात बरतने के लिए कह चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। वह कोरोना वायरस के मुद्दे पर देशवासियों को संबोधित करेंगे। पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीकोरोना वायरस को लेकर एहतियात बरतने के लिए कह चुके हैं। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सौ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। कई राज्यों में एहतियातन स्कूल-कॉलेज और बाजार आदि बंद रखने का फैसला किया गया है। 

इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों को देखते हुए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में देश में तैयारियों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई, जिसमें परीक्षण सुविधाओं को और बढ़ाना शामिल है।

प्रधानमंत्री ने COVID-19 खतरे से लड़ने के लिए लोगों, स्थानीय समुदायों और संगठनों के साथ सक्रिय रूप से संलग्न होने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों से आगे उठाए जाने वाले कदमों पर विचार-विमर्श करने का आग्रह किया।

पीएम मोदी ने विभिन्न राज्य सरकारों समेत चिकित्सा, पैरामेडिकल स्टाफ, सशस्त्र और अर्धसैनिक बलों, उड्डयन क्षेत्र और नगरपालिका से संबंधित कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया जो कोरोना वायरस से मुकाबला करने में सबसे आगे अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को पीएम मोदी COVID-19 से संबंधित मुद्दों और इससे निपटने के प्रयासों के बारे में बात करेंगे।

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरसमोदी सरकारसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए