लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ‘कोरोना योद्धाओं’ के सम्मान की सशस्त्र बलों की पहल का पीएम नरेंद्र मोदी ने किया स्वागत

By भाषा | Updated: May 2, 2020 05:38 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे सशस्त्र बल अब खास अंदाज में देश को कोविड-19 से मुक्त करने के लिये अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे लोगों को शुक्रिया अदा कर रहे हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशस्त्र बलों के उस निर्णय का स्वागत किया जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में जुटे चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों को शुक्रिया अदा करने के लिये कई कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई है।मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत ने अपने साहसी अग्रिम पंक्ति पर काम करने वाले जांबाजों के साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ जंग छेड़ी है और उन्होंने कई मरीजों की देखभाल कर उन्हें स्वस्थ किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सशस्त्र बलों के उस निर्णय का स्वागत किया जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में जुटे चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों को शुक्रिया अदा करने के लिये कई कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत ने अपने साहसी अग्रिम पंक्ति पर काम करने वाले जांबाजों के साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ जंग छेड़ी है और उन्होंने कई मरीजों की देखभाल कर उन्हें स्वस्थ किया है।

उन्होंने कहा, “वे शानदार हैं। भारत उनकी और उनके परिवार की सराहना करता है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने हमेशा देश को सुरक्षित रखा है। आपदा के समय भी वे लोगों की मदद के लिये मौजूद रहते हैं।

उन्होंने कहा, “हमारे सशस्त्र बल अब खास अंदाज में देश को कोविड-19 से मुक्त करने के लिये अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे लोगों को शुक्रिया अदा कर रहे हैं।”

कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिये अग्रिम मोर्चे पर तैनात चिकित्सकों, अन्य स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों जैसे लाखों लोगों का देश के सशस्त्र बल रविवार को भव्य तरीके से आभार प्रकट करेंगे। इसके तहत, लड़ाकू विमान ‘फ्लाई-पास्ट’ करेंगे, सेना के बैंड बजाए जाएंगे, नौसेना के हेलीकॉप्टर कोविड-19 रोगियों के इलाज में जुटे अस्पतालों पर फूल बरसाएंगे और नौसेना के जहाजों को प्रकाशमान किया जाएगा।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियानरेंद्र मोदीमोदी सरकारबिपिन रावतलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?