लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: संकट की घड़ी में पीएम मोदी अभिभावक के रूप में आए सामने, जनचेतना की पहचान बनेगा 'जनता कर्फ्यू'

By संतोष ठाकुर | Updated: March 19, 2020 23:55 IST

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश कोरोना महामारी को पराजित करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह देश को संबोधित करते हुए कोरोना को जनजागरूकता के जरिए पराजित करने का आह्वान किया, उससे देशभर में संकट की इस घड़ी में उनके नेतृत्व क्षमता की तारीफ हो रही है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी धर्मेंद्र प्रधान ने एक ट्वीट कर कहा कि संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक अभिभावक के रूप में सामने आए हैं।

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह देश को संबोधित करते हुए कोरोना को जनजागरूकता के जरिए पराजित करने का आह्वान किया, उससे देशभर में संकट की इस घड़ी में उनके नेतृत्व क्षमता की तारीफ हो रही है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी धर्मेंद्र प्रधान ने एक ट्वीट कर कहा कि संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक अभिभावक के रूप में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि 130 करोड़ भारतीय को पीएम ने कोरोना महामारी के विरुद्ध एकजुट करने का असाधारण कार्य किया है।

देश की जनचेतना की पहचान बनेगा 'जनता कर्फ्यू' 

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश कोरोना महामारी को पराजित करेगा। एक सच्चे जननायक ने आज देश के सामने कोरोना से जंग को लेकर जो आह्वान किया है, उससे निश्चित रूप से यह मानवीय आपदा पराजित होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा की कोरोना से जंग जनसहभागिता का ऐतिहासिक उदाहरण बनेगा।

जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का आह्वान 

उन्होंने कहा कि जनता कर्फ्यू जैसे अभिनव निर्णय एक मानवता के प्रति प्रतिबद्ध एक संवेदनशील वैश्विक नेता की पहचान है। प्रधान ने भरोसा जताया कि इस जन आंदोलन से भारत ही नहीं दुनिया कोरोना संकट पर विजय हासिल करेगी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने देशवासियों से जनता रविवार को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील भी की।

दरअसल पीएम मोदी ने कोरोना के आतंक की आहट के साथ ही जिस तरह दक्षेस और जी-20 देशों के साथ वार्ता और सहयोग का तंत्र विकसित कर पहले विदेशों में रह रहे भारतीयों की सफल वापसी करवाई उसकी दुनिया भर में तारीफ हो रही है। गुरुवार को जनता कर्फ्यू का आह्वान कर देश के भीतर कोरोना महामारी को जन जागरूकता के जरिए पराजित करने का जो आह्वान किया है, उससे देश में भरोसे का न सिर्फ संचार हुआ है बल्कि संकट की इस घड़ी से निपटने को लेकर अपनी जिम्मेदारियों को भी निभाने लोग सामने आ रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीमोदी सरकारधर्मेंद्र प्रधानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष