लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: मुस्लिमों ने उठाया बड़ा कदम, लखनऊ की 800 मस्जिदों में नहीं पढ़ी गई जुमे की नमाज

By भाषा | Updated: March 27, 2020 16:10 IST

Open in App

कोरोना वायरस के प्रकोप पर काबू पाने के लिए देश भर में लॉकडाउन को देखते हुए लखनऊ के मुस्लिम धर्मगुरुओं :मौलानाओं: की अपील पर करीब 800 छोटी-बड़ी मस्जिदों में जुमे (शुक्रवार दोपहर पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज) की नमाज नही पढ़ी गई। हजारों मुसलमानों ने घरों में ही नमाज अदा की। 

शहर की जामा मस्जिद ईदगाह के इमाम खालिद रशीद फिरंगी महली और दारूल उलूम नदवतुल उलेमा के प्रधानाचार्य सईदुररहमान आजमी नदवी ने मुस्लिम समाज से शुक्रवार की नमाज मस्जिद के बजाय घरों में अदा करने की अपील की थी। वहीं इमाम-ए- जुमा मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने जुमे की विशेष नमाज दो सप्ताह के लिए स्थगित करने का एलान पहले ही कर दिया था। 

जामा मस्जिद ईदगाह के इमाम फिरंगी महली ने शुक्रवार को कहा, ''तमाम मौलानाओं की मुस्लिम समाज से की गयी अपील काम आयी और मुस्लिम समाज के लोग आज जुमे की नमाज पढ़ने मस्जिदों में नहीं आए तथा उन्होंने घरों में ही नमाज अदा की।'' 

उन्होंने बताया कि वैसे तो लखनऊ में छोटी- बड़ी करीब 800 मस्जिदें है जिनमें करीब 50 मस्जिदों में जुमे की नमाज में सैकड़ों मुसलमान एक साथ जुटते हैं। इन मस्जिदों में टीले वाली मस्जिद, जामा मस्जिद ईदगाह, आसिफी मस्जिद, नदवा मस्जिद, मौलवीगंज की मस्जिद खास, लालबाग मस्जिद प्रमुख हैं। मौलाना फिरंगी महली ने बताया कि देश में इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा है और पूरे देश में लॉकडाउन भी है, इसलिये मुसलमानों से अपील की गयी थी कि वे जुमे की नमाज घर में ही पढ़ें। इसके अलावा दिन में पांच बार पढ़ी जाने वाली नमाज भी घर पर अदा करें। शहर की कई मस्जिदों के बाहर ऐसे बोर्ड भी लगे दिखे जिन पर लिखा था कि ''आप लोग नमाज घर में अदा करें।''

टॅग्स :कोरोना वायरसलखनऊउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया