लाइव न्यूज़ :

कोरोनो वायरस के शक में हॉस्पिटल में भर्ती हुआ बुजुर्ग, इलाज के दौरान मौत

By भाषा | Updated: March 29, 2020 21:32 IST

Open in App

कोरोनो वायरस संक्रमण के संदेह में इंदौर (मध्यप्रदेश) के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गयी। सरकारी महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की डीन ज्योति बिंदल ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि शहर के रानीपुरा क्षेत्र में रहने वाले 70 वर्षीय पुरुष ने कल शनिवार को एक सरकारी अस्पताल में दम तोड़ा।

उन्होंने बताया, "मरीज कोरोनो वायरस संक्रमण के लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती हुआ था। हालांकि, इस संक्रमण को लेकर उसकी जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आयी है।"

बिंदल ने कहा कि जब तक यह जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक मरीज की मौत को कोरोनो वायरस संक्रमण से जोड़ना उचित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे दी गयी है। इस मरीज के संपर्क में आये सभी लोगों को अस्पताल के पृथक वॉर्ड में सावधानी के तौर पर भर्ती कर लिया गया है।

इंदौर, मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। अब तक मिली रिपोर्टों के मुताबिक इंदौर के 20 मरीजों में इस महामारी की तसदीक हुई है। इनमें शामिल 65 वर्षीय पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर