लाइव न्यूज़ :

बिहार में एक और कोरोना मरीज ने तोड़ा दम, अब तक 13 लोगों की मौत, प्रवासियों के आने से बढ़ी संक्रमितों की संख्या

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2020 15:18 IST

पटना के एनएमसीएच में इस मरीज को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान ही इस शख्स ने दम तोड़ दिया.

Open in App
ठळक मुद्देइस मरीज को पहले से फेफड़ा, किडनी और डायबिटीज की बीमारी थी. एनएमसीएच प्रबंधन ने बताया कि मृतक मरीज सीवान जिले का रहने वाला था

पटना: आप्रवासियों के आने के साथ ही बिहार में कोरोना के मामले भी तेजी से बढ रहे हैं. हालात यह है कि अब से बहुत अधिक मरीज मिल रहे हैं. ऐसे में एक ओर जहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढता जा रहा है, वहीं संक्रमितों के मौत का ग्राफ भी लगातार बढता ही जा रहा है. राज्य में आज एक और कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया. इसके साथ ही बिहार में कोरोना बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 13 हो गया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना के एनएमसीएच में इस मरीज को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान ही इस शख्स ने दम तोड़ दिया. एनएमसीएच प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यह मरीज पहले से कई बिमारियों से पीडित था. 

इस मरीज को पहले से फेफड़ा, किडनी और डायबिटीज की बीमारी थी. एनएमसीएच प्रबंधन ने बताया कि मृतक मरीज सीवान जिले का रहने वाला था. उसे 22 मई को ही इसे एनएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इस मौत के साथ ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 13 हो गया है. 

इससे पहले ही पटना, वैशाली और खगडिया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा मुंगेर, सीतामढी, मोतिहारी, सारण (छपरा) सासाराम और बेगूसराय के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में अब तक कुल 2477 मरीज कोरोना पॉजिटव मिले हैं. जिसमें से 13 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 677 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. सूबे में अभी भी 1787 केस एक्टिव हैं. 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील